Noida में बिल्डर के खिलाफ़ महिलाओं ने खोला मोर्चा..पढ़िए ख़बर

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News:
नोएडा में बिल्डर के खिलाफ़ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। नोएडा के सेक्टर- 45 सदरपुर स्थित काशीराम कॉलोनी (Kashiram Colony) के पास एक प्लॉट पर बिल्डर कंस्ट्रक्शन कर रहा है। इस निर्माण को लेकर पहले निवासियों और बिल्डर के बीच विवाद हुआ। जिसको लेकर बिल्डर ने सेक्टर 39 (Sector 39) थाने में तीस महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसके बाद महिलाओं ने यहां दोबारा से धरने पर बैठ गई है। मौके पर पुलिस बस मौजूद है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः साइबर ठगों का नया जाल..कूरियर चार्ज के नाम पर महिलाओं से ठगी

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 4 डॉक्टरों का गोरखधंधा..कारनामा पढ़ लीजिए
काशीराम कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुबोध झा ने आरोप लगाया है कि प्राधिकरण ने गलत तरीके से बिल्डर को करीब 19 हजार वर्गमीटर जमीन बेच दी। यहां बिल्डर निर्माण काम भी कर रहा है। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि यह जमीन काशीराम कॉलोनी की है, जिसको गलत तरीके से बिल्डर को दे दिया गया है। इस जमीन पर सामुदायिक केंद्र और अन्य सुविधाओं का निर्माण होना था।
इसी को लेकर कॉलोनी की रहने वाली करीब तीस महिलाएं गुरुवार को प्लांट के पास पहुंच गईं। निर्माण कार्य को रोकने के लिए हंगामा की। इसी बीच इमारत का निर्माण करा रहे बिल्डर और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची सेक्टर 39 थाना पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर वहां से हटाया और शांति बहाल की। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इसको लेकर बिल्डर के अधिकारी ने काशीराम कॉलोनी में रहने वाली दुर्गा शर्मा के साथ ही 30 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिसमें जांच की जा रही है।
वहीं शुक्रवार को महिलाओं का ये दल दोबारा से धरने पर यहां बैठ गया। सुबोध झा ने बताया कि हम किसी भी कीमत पर कांशी राम कालोनी की जमीन को बिकने नहीं देंगे। प्राधिकरण ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है। यहां धरना जारी रहेगा। हम लीगल तौर पर लड़ाई लड़ रहे है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi