नोएडा एक्सटेंशन पर ‘ग्रहण’, एक और महिला ने सुसाइड

दिल्ली NCR
Spread the love

नोएडा एक्सटेंशन को ना जाने किसकी नज़र लग गई। एक के बाद एक सुसाइड की घटना ने यहां रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला चेरी काउंटी सोसाइटी (Cherry County Society) की है। जहां एक महिला ने बीती रात करीब 2.50 बजे 22वीं मंजिल से कूद कर (Suicide In Noida) कर अपनी जान दे दी।  

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना चेरी काउंटी सोसाइटी के टावर बी 3/2205 की है। मृतक महिला का नाम सुदेसना जाना है। वह सुंदरी मोहन जाना की पत्नी थी, उम्र करीब 68 साल थी। 22वीं मंजिल से महिला के गिरते ही सोसाइटी हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने पुलिस को कॉल किया। सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौको पर पहुंची।  पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 क्या महिला ने डिप्रेशन में उठाया कदम ?
जानकारी के अनुसार यह महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चेरी काउंटी सोसाइटी में रहती थीं. पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।