बांग्लादेश की सोनिया अख्तर ग्रेटर नोएडा क्यों आ रही हैं ?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida : जिस तरीके से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने प्यार के लिए देश छोड़कर भारत आ गई। वैसे ही प्यार के लिए एक और महिला दूसरे देश से ग्रेटर नोएडा आयी हैं। दोनों महिलाओं में बस फर्क इतना है कि सीमा हैदर बिना वीजा और पासपोर्ट के आयीं तो वहीं यह बांग्लादेशी मुस्लिम महिला वीजा और पासपोर्ट के साथ आई है। पति की तलाश और बेटे को हक दिलाने के लिए बांग्लादेश से भारत आई सोनिया अख्तर सोमवार को शिवालिक होम्स सोसाइटी स्थित सौरभ कांत तिवारी के घर जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Life Style: वीकेंड में फरीदाबाद घूम आईए..लंदन-पेरिस सब मिल जाएगा

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः मेट्रो यात्रियों को बड़ा तोहफ़ा.. 1 कार्ड पर अनलिमिटेड यात्रा

सोनिया का कहना है कि अपने पति के घर में बेटे को लेकर साथ रहने का उसका कानूनन अधिकार है। इससे उसे कोई नहीं रोक सकता।

कोर्ट का लेंगी सहारा
सोनिया अख्तर की वकील रेणू सिंह का कहना है कि कोर्ट में कामकाज शुरू होते ही वह सोनिया अख्तर की ओर से उसके पति के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कराने के लिए याचिका दायर करेंगी। रेणू सिंह का कहना है कि सोनिया अख्तर ने केंद्र सरकार की अनुमति के लिए बांग्लादेशी दूतावास से मदद मांगी थी। लेकिन अब तक उन्हें केंद्र सरकार की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने आगे बताया कि आपराधिक केस दायर करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। विदेशी महिला भी आपराधिक धाराओं में केस दायर करने के लिए न्यायालय में याचिका दे सकती है। सोनिया अख्तर फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में रह रही है। सोनिया की मदद उनकी वकील रेणू सिंह कर रही हैं। उन्होंने ही किराये पर मकान दिलाया है।
ये है पूरा मामला
मूलरूप से राजस्थान और फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में एक कंपनी में काम करते थे। दूसरी कंपनी में काम करने वाली बांग्लादेश निवासी सोनिया अख्तर अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए सौरभ कांत तिवारी से मिली थी। सोनिया का कहना है कि इसके बाद सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर 14 अप्रैल 2021 को सोनिया से निकाह किया। 20 अप्रैल को सोनिया ने बेटे को जन्म दिया। 24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत लौट आया और पहली पत्नी के पास रहने लगा। मई 2023 सोनिया पति को तलाश करते हुए भारत आ गई। पहली बार वह सूरजपुर कोतवाली में शिकायत कर लौट गई। इसके बाद उसने ऑनलाइन वकील रेनू सिंह का नंबर लेकर संपर्क किया और फिर से भारत आ गई।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi