कौन हैं राजेंद्र शुक्ला..MP के डिप्टी सीएम के बारे में जानें सबकुछ

TOP स्टोरी Trending मध्यप्रदेश राजनीति

Rajendra Shukla Biography: मध्य प्रदेश में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुख्यमंत्री (CM) के साथ 2 डिप्टी सीएम नियुक्त किए हैं। रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला (MLA Rajendra Shukla) को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः MP को मिला ब्राण्ड न्यू CM, दो डिप्टी सीएम भी बिलकुल नये

Pic Social Media

मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) में भाजपा की बंपर जीत के बाद लोगों की निगाहें अगले मुख्यमंत्री पर टिकी थी। वहीं 8 दिनों के बाद सोमवार को 3 सदस्यों वाली पर्यवेक्षकों ने राजधानी भोपाल में विधायक दल के साथ बैठक की। इस बैठक में लंबी चर्चा के बाद प्रदेश के अगले सीएम के रुप में मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने 1 मुख्यमंत्री के साथ 2 उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया है। मोहन यादव सीएम के रूप में शिवराज सिंह चौहान की जगह लेंगे। तो वहीं राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) और जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) उपमुख्यमंत्री होंगे।

जानिए कौन हैं राजेंद्र शुक्ला?

आपको बता दें कि पेशे से इंजीनियर (Engineer) राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री का पद पर नियुक्त कर सबको चौंका दिया। राजेंद्र शुक्ला का जन्म 1964 को रीवा में हुआ था। नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ब्राह्मण परिवार से आते है। उनकी ब्राह्मण वोटर्स पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के बघेलखंड (Baghelkhand) क्षेत्र से हैं।

राजेंद्र शुक्ला ने अपने राजनीतिक (Political) जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से हो गई थी। वर्ष 1986 में उन्होंने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे। वर्ष 1998 में नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज से हार का सामना करना पड़ा था।

5 बार राजेंद्र शुक्ला रीवा से जीते

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2003 में रीवा सीट (Rewa Seat) से एक बार फिर भाजपा ने राजेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज हराकर पहली मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचे। इससे पहले रीव सीट से पुष्पराज सिंह ने लगातार 3 बार साल 1990, 1993, 1998 में जीत दर्ज किया था।

राजेंद्र शुक्ला ने वर्ष 2003 में रीवा से जीत दर्ज कर उनके विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद उन्होंने यहां से वर्ष 2003 के अलावा साल 2008, 2013, 2018 और 2023 विधानसभा चुनाव में जीत दर्जी की।

मध्य प्रदेश सरकार में 4 रह चुके है मंत्री

शानदार राजनीतिक समझ और मजबूत प्रशासनिक पकड़ के कारण राजेंद्र शुक्ला को मध्य प्रदेश सरकार में 4 बार मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कई अहम मंत्रालयों में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा को 21,339 वोटों के अंतर से हराया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) की प्रचंड जीत में राजेंद्र शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूपी और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बीजेपी ने मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के साथ 2 उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। राजेंद्र शुक्ला भी उन 2 उपमुख्यमंत्रियों में से 1 है।