Bihar में किस सीट पर कब होगी वोटिंग..पढ़िए डिटेल

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति

Bihar Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही बिहार (Bihar) में भी चुनावी रणभेरी बज गई है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार में अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। बिहार में 4 जून को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि बिहार में किस सीट पर किस तारीख को वोटिंग (Voting) होगी।
ये भी पढ़ेः होली पर दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

बिहार में किस चरण में किस सीट पर होगा चुनाव?

  • पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 को बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा।
  • तीसरा चरण: 7 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा।
  • चौथा चरण: 13 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • पांचवां चरण: 20 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
  • छठवां चरण: 25 मई 2024 को बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया जाएगा।
  • सातवां चरण: 1 जून 2024 को बिहार की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
Pic Social Media

किस सीट पर कब होगी वोटिंग?

  • पहला चरण, 19 अप्रैल – औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई
  • दूसरा चरण, 26 अप्रैल – किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
  • तीसरा चरण, 07 मई – झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
  • चौथा चरण, 13 मई – दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
  • पांचवां चरण, 20 मई – सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर,
  • छठवां चरण, 25 मई – वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज
  • सातवां चरण, 01 जून – नालंदा पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद

बिहार में मतदाताओं की संख्या

बिहार निर्वाचन आयोग (Bihar Election Commission) के मुताबिक प्रदेश में कुल 7 करोड़ 64 लाख मतदाता हैं। इनमें से 29 लाख पुरुष मतदाता और 3 करोड़ 64 लाख महिला मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में 9.26 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।