Weather Update

Weather Update: Delhi-NCR सावधान! मौसम विभाग ने अगले 5 महीने के लिए खतरनाक चेतावनी जारी की

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

Weather Update News: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले पांच महीनों के लिए खतरनाक चेतावनी (Dangerous Warning) जारी की है। अगले कुछ दिनों में तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी (Heat) और उमस तेजी से बढ़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आने वाले दिनों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अभी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Morning Walk: कहीं आप भी ग़लत टाइम पर Walk तो नहीं कर रहे हैं?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड में अब हल्की गर्मी वाले दिन खत्म हो चुके हैं। अगले कुछ दिनों में सूरज का प्रकोप इतना बढ़ेगा कि लोगों को भारी गर्मी (Heavy Heat) का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, आज से लेकर अगले मंगलवार तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे हीट-वेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आगामी 5 महीने इस तरह की गर्मी बनी रह सकती है, और केवल अगस्त-सितंबर के आसपास ही राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, उत्तर भारत के शहरों में तापमान 34 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाल ही में लगातार बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही थी, जिससे होली के बाद मौसम ठंडा रहा। अब पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना कम हो गई है और जो विक्षोभ आएंगे, उनकी तीव्रता भी कमजोर रहने की संभावना है। इसके चलते आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है। साथ ही पॉल्यूशन का स्तर भी कम दर्ज किया गया है।

Pic Social Media

हीट स्‍ट्रोक की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, और लोगों को ज्यादा तेज गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले हफ्तों में मौसम में तेज़ बदलाव आएगा और लोग भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं। इस बार के गर्मी के मौसम में भयंकर हीट स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि 27 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तापमान का अनुमान

मौसम विभाग (Meteorological Department) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 25 मार्च को अधिकतम तापमान फिर से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद, 26 मार्च को तापमान में और वृद्धि हो सकती है, और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 27 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।