Vrindavan: वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर
Vrindavan News: अगर आप भी मथुरा-वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर (Shri Banke Bihari Mandir) में भी अब ड्रेस कोड (Dress Code) लागू हो गया है। बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अमर्यादित वस्त्र न पहनकर आने की अपील की है और नोटिस भी लगा दिया है। बैनर में यह बताया गया है कि कौन-कौन से कपड़े पहनकर आने पर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। कटी-फटी जिंस यानी Ripped Jeans भी पहनकर आने वाले लोगों के लिए मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर प्रबंधन की तरफ से जारी अपील में कहा गया है कि यह धर्म स्थल है, पर्यटन स्थल नहीं। इसलिए श्रद्धालु मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर आएं।
ये भी पढ़ेंः Firecracker: नए साल पर गलती से भी पटाखे फोड़े तो समझ लेना..!

वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी महाराज मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु हरदिन दर्शन करने के लिए आते हैं। बिहारीजी के चरणों में नया साल मनाने के लिए इस बार भी काफी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इनमें ऐसे भक्तों की संख्या भी होती है, जो हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जीन्स और चमड़े की बेल्ट आदि पहनकर आते हैं। अब ऐसे कपड़ों में आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इनमें महिला और पुरुष दोनों तरह के श्रद्धालु आते हैं। इन वस्त्रों को अमर्यादित मानते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर को जाने वाले रास्तों पर इस आशय के बैनर लगाए गए हैं, कि श्रद्धालु ऐसे वस्त्र पहनकर न आएं। बैनर में ऐसे वस्त्रों के भी चित्र लगाए गए हैं, जिनके बारे में मनाही की जा रही है। बैनर पर यह भी लिखा गया है कि यह धर्म स्थल है, पर्यटन स्थल नहीं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था में सहयोग करनेकी अपील की गई है।
इन मंदिरों में भी ड्रेस कोड लागू
वृंदावन, ठाकुर श्री राधादामोदर मंदिर भी मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर न आने की अपील करते हुए बोर्ड लगा दिया गया है। आपको बता दें कि इसके बाद पागल बाबा मंदिर प्रबंधन ने इस बाबत मंदिर के मेन गेट पर सूचना लिखवाई, जिसमें श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ेंः Delhi में अनोखी चोरी..जानिये चोरों ने UPI से क्या किया?
मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा के मुताबिक धर्म स्थल पर उसकी मर्यादा के मुताबिक वस्त्र पहनकर आना चाहिए। देखा जा रहा है कि श्रद्धालु पर्यटन स्थलों पर पहनकर जाने वाले वस्त्रों में ही मंदिर आने लगे हैं। इसलिए श्रद्धालुओं से अमर्यादित वस्त्र न पहनकर आने की अपील की गई है। श्रद्धालु स्वयं इसका पालन करें नहीं तो प्रबंधन द्वारा एक्शन लिया जाएगा।
