Ration Card Online Apply Kaise Kare: देश के नागरिकों के लिए भारत सरकार बहुत-सी स्कीम चलाती है। इन स्कीमों का सीधा लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है। इंडिया में आज भी बहुत से लोग ऐसे रहते हैं। जो अपने पेट भरने के लिए भोजन की व्यवस्था तक नहीं कर पाते। ऐसे लोगों को भारत सरकार की ओर से फ्री और कम कीमत पर राशन उपलब्ध करवाता है।
इसके लिए भारत सरकार की तरफ से राशन कार्ड जारी किया जाता है। राशन कार्ड भारत सरकार का जारी किया एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है। भारत के सभी राज्यों की सरकार राशन कार्ड जारी करती हैं। राशन कार्ड की मदद से कम कीमत में राशन की दुकानों से गेहूं, चावल, चना, दाल, नमक आदि मिलता है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो फिर आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
राशन कार्ड स्कीम क्या है?
राशन कार्ड स्कीम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अनुसार चलने वाली सरकारी स्कीम है। इससे गरीबों को कम कीमतों पर अनाज खरीदने में मदद मिलती है। केन्द्र और राज्य सरकारों ने यह सुनिश्चित किया है कि देश में हर नागरिक को भरपेट खाना मिल सके।
बता दें कि भारत में साल 1940 में राशन कार्ड की शुरुआत हुई। तब से लेकर अब तक भारत के सभी राज्यों में राशन कार्ड जारी किया जाता है। अब से कुछ साल पहले तक राशन कार्ड बनवाना बहुत कठिन काम लगता था। लेकिन अब जमाना डिजिटल है तो ये काम भी पहचान पत्र बनवाने जितना ही सरल हो गया है। अगर आप सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो घर बैठे राशन कार्ड बनवा सकते है।
भारत में राशन कार्ड का इस्तेमाल सरकार की मुफ्त राशन स्कीम के लिए किया जाता है। इस स्कीम के अनुसार सरकार राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन की सुविधा देती है। इस स्कीम में हर सदस्य के हिसाब से 5 किलो राशन फ्री में दिया जाता है। तो उसके साथ ही बेहद कम कीमत पर गेहूं, चावल, चना, दाल, और खाद्य सामग्री मिलती है।
कौन अप्लाई कर सकता है राशन कार्ड?
- राशन कार्ड के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।
- इसे घर मालिक ही अपने नाम से बनवा सकता है।
- राशन कार्ड बनवाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- राशन कार्ड के लिए आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना जरूरी है।
- किसी भी राज्य का कोई भी व्यक्ति, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
राशन कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
राशन कार्ड के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, LPG गैस कनेक्शन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो, इसके साथ ही आय प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है। इनकम सर्टिफिकेट से ही यह पता चलेगा कि आप राशन कार्ड बनवाने के पात्र हैं या नहीं।
कैसे अप्लाई करें ऑनलाइन राशन कार्ड?
स्टेप- 1. इसके लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप- 2. इसके बाद Homepage पर दिख रहे डाउनलोड फॉर्म ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप- 3. अब आपके सामने एक नई स्क्रीन आ जाएगी, यहां आपको कई तरह के फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा।
स्टेप- 4. आपको लिस्ट से अपना राशन कार्ड फॉर्म सिलेक्ट करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक फॉर्म डाउनलोड होगा और पीडीएफ फाइल में ओपन हो जाएगा।
स्टेप- 5. अब आपको इस फॉर्म में दी गई सभी डिटेल्स भरनी होंगी और रीजनल जनसेवा केंद्र पर जाकर यह फॉर्म जमा करना होगा।
स्टेप- 6. इसके बाद विभाग द्वारा यह वेरीफाई किया जाएगा अगर आपने सभी जानकारी सही दी हैं और आप राशन कार्ड के पात्र हैं तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा।
राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
- खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (nfsa.gov.in) पर जाएं और Citizen Corner सेक्शन में जाएं।
- Know Your Ration Card Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको राशन कार्ड की डिटेल्स जैसे- राशन कार्ड नंबर, कैप्चा कोड फिल करें।
- Get RC Details पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपकी राशन कार्ड की डिटेल मिल जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Personal Loan: ना प्रोसेसिंग फीस और ना ही EMI की टेंशन, कमाल का है ये पर्सनल लोन
राशन कार्ड E-KYC कैसे करें?
राशन कार्ड E-KYC करवाने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर पर रहकर फोन से E-KYC कर सकते हैं।
स्टेप- 1. सबसे पहले प्ले स्टोर से अपने फोन में ‘M-Ration Mitra’ ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप- 2. आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप- 3. ओटीपी वेरीफाई कर अपना E-KYC अपडेट कर लें।
