Viral News: कॉरपोरेट दुनिया से आए एक बेहद अनोखे और दिलचस्प मामले ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है।
Viral News: कॉरपोरेट जगत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आपने ‘देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है’ ये कहावत तो सुनी होगी, लेकिन इस बार यह हकीकत बन गई। बता दें कि, एक कंपनी (Company) ने गलती से अपने कर्मचारी के खाते में उसकी सैलरी से 330 गुना ज्यादा रकम ट्रांसफर कर दी और उसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। पढ़िए पूरी मामला…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
‘छप्पर फाड़ के’ आई सैलरी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला चिली (Chile) का है। यहां एक फूड कंपनी ‘डैन कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे एलिमेंटोस डे’ में काम करने वाले एक ऑफिस असिस्टेंट को कंपनी ने गलती से उसकी असली सैलरी से 330 गुना ज्यादा रकम भेज दी। आमतौर पर वह कर्मचारी 386 पाउंड (करीब 46,162 रुपये) महीने कमाता था, लेकिन मई 2022 में पेरोल में हुई गलती की वजह से उसके खाते में 1,27,000 पाउंड (करीब 1.52 करोड़ रुपये) जमा हो गए।
पहले पैसे लौटाने की बात, फिर अचानक इस्तीफा
शुरुआत में कर्मचारी ने कंपनी को कहा कि वह पैसे लौटाने को तैयार है। लेकिन महज तीन दिन बाद उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया और फिर किसी भी तरह की बातचीत से दूरी बना ली। उसने न केवल पैसे वापस नहीं किए बल्कि कंपनी से संपर्क भी पूरी तरह बंद कर दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कंपनी ने लगाया चोरी का आरोप
इस कदम के बाद फूड कंपनी ‘डैन कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे एलिमेंटोस डे’ ने कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। कंपनी का कहना था कि कर्मचारी को इतने पैसे रखने का कोई अधिकार नहीं है और यह सीधा-सीधा आपराधिक कृत्य है। कंपनी चाहती थी कि कोर्ट उसे पैसे वापस करने और कानूनी सज़ा देने का आदेश दे।
तीन साल बाद कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला
तीन साल तक चले इस कानूनी विवाद के बाद कोर्ट ने कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने माना कि यह ‘अनअथॉराइज्ड कलेक्शन’ का मामला है, न कि चोरी का। इस आधार पर यह केस आपराधिक अभियोजन के दायरे में नहीं आता और कर्मचारी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।
कोर्ट के फैसले के अनुसार, अब कर्मचारी उस पूरी राशि को अपने पास रख सकता है। लेकिन, कंपनी अभी भी इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और कह रही है कि वह सभी कानूनी विकल्पों की समीक्षा कर रही है जिससे पैसे की वापसी सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ेंः Billionaire YouTubers: 10 अरबपति यूट्यूबर्स जिनकी कमाई सुनकर चौंक जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे ‘नसीब वाला कर्मचारी’ बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी कंपनी से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई।
