Vinita Yadav exposes the system through her show 'Teesri Aankh' on 'Bharat Express'

Vinita Yadav: 7 साल बाद विनिता यादव की Tv में वापसी, इस चैनल से जुड़ीं

TV
Spread the love

Vinita Yadav:  डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘न्यूज नशा’ (News Nasha) की फाउंडर और एडिटर-इन चीफ विनीता यादव ने करीब सात साल बाद टीवी पर वापसी की है। करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद विनीता यादव भारत एक्सप्रेस चैनल से जुड़ गई हैं। आज से वो ब्रैंड न्यू शो ‘तीसरी आंख’ के जरिए दर्शकों से रूबरू होंगी।

‘तीसरी आंख’ को महज़ एक सामान्य टीवी शो नहीं, बल्कि सिस्टम से सीधे टकराने वाला कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस शो का दावा है कि इसमें सत्ता, सिस्टम और उसके भीतर मौजूद व्यवस्थाओं की परत-दर-परत जांच की जाएगी। शो के जरिए उन चेहरों को सामने लाने की कोशिश होगी, जो अब तक खुद को सुरक्षित और “मैनेज्ड” समझते रहे हैं।

कार्यक्रम की थीम साफ है—अगर आप सरकार या सिस्टम का हिस्सा हैं और यह मानते हैं कि सब कुछ मैनेज हो जाता है, तो ‘तीसरी आंख’ आपके लिए है।


विनीता यादव ने इसे लेकर अपने ट्वीट में लिखा है-

7 साल बाद टीवी पर वापसी — यही है तीसरी आंख। ये कोई रोज़ वाला टीवी शो नहीं है। ये वो शो है जो टक्कर लेगा सिस्टम से, क़सम से… क्योंकि यहाँ सब एक्सपोज़ होंगे।

अगर आप सरकार के सिस्टम का हिस्सा हैं और आपको लगता है “सब मैनेज हो जाता है” तो लाइन में लग जाइए। शनिवार रात 8 बजे,आज रात से शुरू Bhaarat Express पर।