आजतक नहीं अब यहां नज़र आएंगी एंकर मलिका

TV
Spread the love

नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल आजतक से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। चैनल की लोकप्रिय एंकर मलिका मल्होत्रा ने इस्तीफा दे दिया है। मलिका जल्द ज़ी न्यूज़ का हिस्सा होंगी। मलिका एंकरिंग के साथ ही साथ फील्ड रिपोर्टिंग का भी चर्चित चेहरा हैं।

 दिल्ली की रहने वाली मलिका ने पत्रकारिता की शुरुआत ट्रेनी एंकर के तौर पर पी7 न्यूज से की थी। उसके बाद मलिका ‘जी हिन्दुस्तान’ पहुंचीं और फिर ‘एबीपी न्यूज’ का दामन थाम लिया।

मल्लिका यूनाइटेड किंगडम (UK) की कार्डिफ यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल जर्नलिज्म कोर्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मलिका ‘आजतक’ के मॉर्निंग बैंड का प्रमुख चेहरा थीं। साथ ही वह बुलेट रिपोर्टर की भूमिका भी ‘आजतक’ में निभा चुकी हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से मलिका मल्होत्रा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Mallika Malhotra, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism