ENBA अवॉर्ड्स में ‘शतक’ आजतक

TV

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

ENBA Awards 2022: देश के सर्वश्रेष्ठ मीडिया ग्रुप में से एक इंडिया टुडे ग्रुप का ENBA अवॉर्ड्स में जलवा कायम रहा। ईएनबीए अवॉर्ड-2022 में एक बार फिर आज तक (Aaj Tak) ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 100 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। बेस्ट कवरेज से लेकर बेस्ट डिबेट तक की श्रेणी में इंडिया टुडे ग्रुप ने जीत का डंका बजता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ेंः नीरज चोपड़ा: भारत के ‘गोल्ड बॉय’ का ‘गोल्ड’ पर निशाना

PIc Social Media

ये भी पढ़ेंः ENBA अवॉर्ड्स में ABP न्यूज़ ने टीम को रखा आगे

आज तक को बेस्ट न्यूज डायरेक्टर (हिंदी) का अवॉर्ड सुप्रिय प्रसाद और बेस्ट न्यूज डायरेक्टर (इंग्लिश) का अवॉर्ड राहुल कंवल को दिया गया है। वहीं, इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल को ‘टू द प्वाइंट’ और ‘स्टेट ऑफ वॉर’ शो के लिए भी अवॉर्ड से मिला है। आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप को हल्ला बोल के लिए बेस्ट हिंदी डिबेट शो के अवॉर्ड के साथ ही ‘ ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यूक्रेन वॉर की कवरेज और ‘श्वेत पत्र’ के लिए श्वेता सिंह को अवॉर्ड मिला है। वहीं, ‘बैटल फॉर कीव’ के लिए गौरव सावंत को सम्मानित किया गया है। नेहा बाथम को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम के लिए सिल्वर अवॉर्ड मिला है। 

Pic Chitra Tripathi Aajtak

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल की दुनिया में भी लगातार ग्रोथ कर रहे इंडिया टुडे ग्रुप को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इंडिया टुडे को ‘कर्नाटक हिजाब’ के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं, श्रीलंका क्राइसिस कवरेज के लिए भी इंडिया टुडे को अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही आजतक को हिंदी में ‘बेस्ट करेंट अफेयर्स’ अवॉर्ड मिला है, साथ ही आजतक के शो ‘युद्ध की आंखों देखी’ और ‘बजट बाजार’ ने भी बाजी मारी है। आजतक के शो ’10तक’ और ‘चुनावी शंखनाद’ को भी ENBA अवॉर्ड से नवाजा गया है। ‘अफगान रिपोर्टिंग’ के लिए आजतक के अशरफ वानी को अवॉर्ड मिला है।

Pic Social Media

Aajtak.in को मिले 2 अवॉर्ड
ENBA अवॉर्ड में Aajtak.in की झोली में 2 अवॉर्ड आए हैं। पहला अवॉर्ड बेस्ट माइक्रो साइट में गोल्ड मिला है। इसके साथ ही बेस्ट विजुअल स्टोरी में भी गोल्ड मिला हैय़
इंडिया टुडे ग्रुप को मिले ये अवॉर्ड 

स्टेट ऑफ वॉर (गोल्ड)- राहुल कंवल
टू द प्वाइंट (गोल्ड)- राहुल कंवल
बेस्ट एंकर इंग्लिश (सिल्वर)- राहुल कंवल
बेस्ट एंकर हिंदी (गोल्ड)- अंजना ओम कश्यप
बेस्ट एंकर हिंदी (गोल्ड)- चित्रा त्रिपाठी
बेस्ट एंकर हिंदी (सिल्वर) श्वेता सिंह
बेस्ट एंकर हिंदी (ब्रॉन्ज)- सईद अंसारी
बेस्ट एंकर इंग्लिश (ब्रॉन्ज)- अंजलि
मीडिया मेवरिक अवॉर्ड (2023)- सुधीर चौधरी
बेस्ट स्पोर्ट्स डिजिटल न्यूज़ चैनल- स्पोर्ट्स तक (विक्रांत)
बेस्ट करेंट अफेयर्स प्रोग्राम हिंदी (सिल्वर)- वाट लगाती चित्रा त्रिपाठी और बॉर्डरलाइन
बेस्ट करेंट अफेयर्स प्रोग्राम हिंदी (गोल्ड)- सारी दुनिया प्यारी और दस्तक
बेस्ट करेंट अफेयर्स प्रोग्राम इंग्लिश (सिल्वर)- 360
बेस्ट लेट प्राइमटाइम शो इंग्लिश (सिल्वर)- इंडिया फर्स्ट
बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल (सिल्वर)- बिजनेस टुडे
बेस्ट प्राइम टाइम शो इंग्लिश (गोल्ड)- न्यूज टुडे 
बेस्ट प्राइम टाइम शो इंग्लिश (सिल्वर)- न्यूज ट्रैक 
बेस्ट अर्ली प्राइम टाइम शो हिंदी (गोल्ड)- हल्लाबोल
बेस्ट अर्ली प्राइम टाइम शो हिंदी (सिल्वर)- जीएनटी स्पेशल
बेस्ट अर्ली प्राइम टाइम शो हिंदी (ब्रॉन्ज)- शंखनाद
बेस्ट अर्ली प्राइम शो शो इंग्लिश (ब्रॉन्ज)- 6PM प्राइम शो
न्यूज चैनल में बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी (गोल्ड)- चैट बोट
बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल इंग्लिश (सिल्वर)- बिजनेस टुडे
बेस्ट ब्रेकफास्ट शो हिंदी (गोल्ड)- 9 बज गए-नेहा बाथम
बेस्ट ब्रेकफास्ट शो हिंदी (सिल्वर-ब्रॉन्ज)- इंडिया टुडे- पूजा
बेस्ट कवरेज सोशल इश्यू इंग्लिश (सिल्वर)- पूजा (भलस्वा लैंडफिल)
बेस्ट कवरेज ऑन ऑटो सेक्टर इंग्लिश (गोल्ड)- इलेक्ट्रिक कार स्पेशल
बेस्ट कवरेज ऑन ऑटो सेक्टर हिंदी (सिल्वर)- चित्रा चित्राठी (ई-स्कूटी गडकरी)
बेस्ट कवरेज एंटरटेनमेंट हिंदी (सिल्वर और ब्रॉन्ज)- BSF विद आयुष्मान खुराना 
‘कश्मीर फाइल्स’ शो (गोल्ड)- अंजना ओम कश्यप
बेस्ट कवरेज एंटरटेनमेंट इंग्लिश (गोल्ड)- इन द क्लब के लिए दीपाली को मिला खिताब
बेस्ट कवरेज गैजेट इंग्लिश- गोल्ड
बेस्ट कवरेज गैजेट हिंदी -सिल्वर
बेस्ट टेक्नोलॉजी ट्विन टावर (गोल्ड)- मनीष माथुर
बैटल फॉर कीव (गोल्ड)- गौरव सावंत 
‘अफगानिस्तान रिपोर्ट’ (गोल्ड)- अशरफ वानी
बेस्ट न्यूज वीडियो हिंदी (सिल्वर)- ट्विन टावर
बेस्ट करेंट अफेयर शो ‘मैंने युद्ध देखा’ (सिल्वर)- श्वेता सिंह
बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम (सिल्वर)- नेहा बाथम
बेस्ट प्राइम शो हिंदी (सिल्वर)- देश की बात सुनाता हूं (GNT)
बेस्ट न्यूज कवरेज इंटरनेशनल इंग्लिश (गोल्ड)- श्रीलंका क्राइसिस कवरेज (आशुतोष & अभिषेक भल्ला)
यूक्रेन वॉर कवरेज (गोल्ड)- श्वेता सिंह
यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर (हिंदी)- राजीव (सिल्वर, सेकंड रनर अप)
न्यूज चैनल ऑफ द ईयर इंग्लिश (गोल्ड)- इंडिया टुडे
Read ENBA Awards News, khabrimedia, Latest Media News-Media Jobs-Media Industry News