Vastu Tips

Vastu Tips: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर होगी आपकी परेशानी, इन उपायों से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर होगा वास्तु दोष, जानें इससे जुड़े सरल वास्तु उपाय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई वस्तुओं के बारे में बताया गया है जो निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को दूर करके घर में सुख, शान्ति और समृद्धि लाती हैं। इन्हीं में से एक है भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वास्तु दोषों (Vastu Defects) को दूर करने में भी बहुत ही प्रभावशाली मानी जाती है। अगर सही दिशा और तरीके से बांसुरी का प्रयोग किया जाए, तो यह घर के वातावरण को शांतिपूर्ण और समृद्ध बना सकती है। आइए आज के इस खबर में हम जानते हैं कि वास्तु के अनुसार बांसुरी (Flute) से जुड़ी कुछ रोजक जानकारी और प्रभावशाली उपाय।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कभी भी घर की इस दिशा में ना लगाएं टीवी!

Pic Social Media

मेन गेट पर जरूर रखें बांसुरी

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बासुंरी (Flute) को लेकर बताया गया पहला उपाय यह है कि आपको घर के मेन गेट पर बांसुरी को क्रॉस के आकार में रखना या टांगना चाहिए। इस उपाय को करने का लाभ यह होता है कि निगेटिव एनर्जी घर के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाती है। यह उपाय आपके घर को शुभता और सकारात्मकता की सीमा में सुरक्षित करता है।

बेडरूम में भी रखें बांसुरी

दूसरा उपाय नवविवाहित जोड़ों के लिए बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। बेडरूम में चांदी या लकड़ी की बांसुरी रखनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में जो समसया या फिर तनाव रहता है, वह दूर हो जाता है। सिर्फ यही नहीं अगर आपके रिश्ते में लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है तो इस उपाय को करने से रिश्तों में मिठास भी आती है और सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बच्चों के कमरे में रखें बांसुरी

अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में ठीक से नहीं लग रहा है और वह बार-बार चिड़चिड़ा हो रहा है तो उसके कमरे में एक छोटी सी बांसुरी रख दें। इससे उसका मानसिक तनाव पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और पढ़ाई में मन भी लगने लगेगा। कमरे में बांसुरी रखने से मन की शांति भी बढ़ती है।

ये भी पढे़ंः Budh Grah: 7 अप्रैल से बुध हो रहे हैं मार्गी..इन 5 रशियों पर बरसेगी कृपा!

बिजनेस में भी होगा फायदा

अगर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है या फिर रुकावटों से जूझ रहा है, तो अपने ऑफिस या दुकान में बांसुरी रखना चाहिए। यह उपाय रुके हुए कार्यों में प्रगति लाने का शक्तिशाली माध्यम है। इससे न केवल व्यापार में वृद्धि होगी, बल्कि आपका काम रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि तिजोरी या कैशबॉक्स में बांसुरी रखने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। घर की उत्तर या पूर्व दिशा में बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वास्तु दोष कम होते हैं।

बांसुरी चुनते समय ध्यान रखें ये बातें

बांसुरी न टूटी हुई हो, न ही उस पर दरार हो।

इसे साफ-सुथरे स्थान पर रखें।

श्रीकृष्ण के चित्र या मूर्ति के पास बांसुरी रखने से विशेष लाभ मिलता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।