Vastu Tips: अपने घर के वास्तु दोष को ऐसे दूर करें

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: वास्तु के नियमों का पालन हमें अनेकों समस्याओं से बचाने में असरदार साबित होता है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के कुछ न कुछ समाधान के बारे में बताया गया है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि इंसान दिनभर बहुत मेहनत करता है, लेकिन मेहनत के बाद भी उसे सफलता नहीं मिलती है। अक्सर इस वजह के पीछे वास्तु दोष (Vastu Defect) हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में वास्तु दोष होने की वजह से इंसान को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने घर के भीतर ही कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। वास्तु शास्त्र के इन उपायों के द्वारा वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips For Plants :घर में इन 3 पौधों को लगाने से पहले इनकी सही दिशा जान लीजिए

Pic Social media

नहीं मिल रही किसी काम में सफलता तो करें ये उपाय

आपको अगर भी घर में बराबर नल से पानी टपकता है तो आपके घर में भी वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में आप नल को ठीक करवाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पैसों की तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
अगर आपके परिवार के कोई भी सदस्य कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में घर में विधिपूर्वक श्री हनुमत यंत्र स्थापित करें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस उपाय को करने से कर्ज जल्द खत्म होता है और कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में शीशे को लेकर ये बातें ध्यान रखिए..बरकत होगी

अगर आपके घर में आए दिन ही लड़ाई झगड़ा होता रहता है, तो ऐसे में पोछा लगाते समय पानी में नमक डाल लें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy ) समाप्त हो जाती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
अगर आप मंदिर में देवी-देवता की प्रतिमा विराजमान कर रहे हैं, तो शुभ दिशा में स्थापित करें। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में भगवान की प्रतिमा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।