Money Plant Vastu: घर में किस दिशा की ओर होना चाहिए मनी प्लांट, बरसेगा धन

Trending Vastu-homes
Spread the love

Money Vastu: पेड़ पौधों के घर के होने से आसपास हरियाली और फ्रेश हवा बनी ही रहती है, इसका संबंध ग्रहों से भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो बहुत सारे पेड़ पौधों के घर में लगे होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है साथ ही घर से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।

शास्त्रों के मुताबिक मानें तो शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से होता है। यदि केले की पौधे की बात करें तो इसका संबंध गुरु ग्रहण से होता है। वहीं, मनी प्लांट पौधे का संबंध माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है।

शास्त्रों के मुताबिक शुक्र ग्रह को भौतिक सुख समृद्धि, धन, वैभव और मान सम्मान आदि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में सही दिशा में मनी प्लांट का प्लांट लगा हो तो मां लक्ष्मी के साथ शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
ऐसे में जानते हैं कि मनी प्लांट ( Money Plant) रखने कि कौन सी दिशा शुभ होती है:

मनी प्लांट के पास नहीं होने चाहिए ये पौधे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट के प्लांट को गलत दिशा के साथ या इसके आसपास इन पौधों को नहीं लगा सकते हैं। क्योंकि इससे आपको नेगेटिविटी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मनी प्लांट से अगर कोई पत्ता सूख जाए तो उसे तुरंत अलग कर दें। क्योंकि यदि ऐसा नहीं करते हैं तो इससे धन में बजाय हानि हो सकती है।

क्या होते हैं मनी प्लांट के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फेंगशुई में मनी प्लांट को घर या ऑफिस में लगाना बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। मान्यता अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। इसे दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ माना गया है।

मनी प्लांट के बढ़ने से न केवल धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि परिवार के बीच प्यार भी बना रहता है। ऐसे में मनी प्लांट को आप सूखने न दें रोजाना इसे पानी दें। क्योंकि, पत्ते के सूख जाने पर नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।