Vastu Tips

Vastu Tips: घर में दिख रहे ये संकेत तो समझो पैसा आने वाला है!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में दिखे ये संकेत तो जान लीजिए मां लक्ष्मी का हो गया है आगमन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) की मानें तो जब भी घर में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का आगमन होता है तो कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इन संकेतों के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपके घर में जल्द ही पैसों की बरसात होने वाली है। जब भी हमारे घर में लक्ष्मी का आमगन होता है तभी हमारे आस पास बहुत सारे संकेत दिकने लगते हैं जिनसे हम यह जान लेते हैं कि समृद्धि और धन की प्रति हमारे दरवाजे पर दस्तक देने वाले हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं वह महत्वपूर्ण संकेत जो बताने हैं, कि आपके घर में लक्ष्मी माता का आगमन हो सकता है….
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनचाही नौकरी चाहिए तो ये उपाय अपनाएं!

Pic Social Media

घर के आगे यह पौधा उगे तो…

आक के पौधे (Aak Plants) का फूल भगवान शिव को अर्पित किया जाता है, मान्यता है यह फूल भगवान शंकर को बहुत प्रिय है। लेकिन अगर यह पौधा आपके घर के आगे उगता है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में होने वाला है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर के आसपास आक के पौधे का होना समृद्धि, सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मेन गेट के पास या आंगन में उगाना हमारे घर में शुभता और भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर आता है, जिससे परिवार में खुशहाली बने रहती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

काली चीटियों का झुंड

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर में अचानक काली चीटियों का झुंड आने लगे और खाने की चीजों के आसपास मंडराने को शुभ संकेत माना जाता है। इसे लक्ष्मी मां का प्रतीक माना जाता है और ऐसा होना बताता है कि घर में पैसों की तंगी जल्द ही खत्म होने वाली है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: कभी भी मुफ्त में ना लें ये 6 चीज़े..तुरंत होंगे कंगाल!

काली चीटियों का आगमन घर में समृद्धि और धन की बारिश को बताता है। इस संकेत से हम समझ सकते हैं कि हमारे घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समृद्धि का मार्ग खुलेगा।

तीन छिपकली का एक साथ दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार छिपकली का दिखना हमेशा ही नकारात्मक प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर एक साथ तीन छिपकली दिखाई दे, तो यह बहुत ही शुभकारी होता है। यह संकेत है कि घर में लक्ष्मी मां का आगमन होने वाला है और पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होने वाली हैं।
तीन छिपकलियों का एक साथ दिखना आर्थिक समृद्धि और सुख शांति के आने का संकेत माना जाता है। इस स्थिति को सकारात्मक रूप से देखना चाहिए, क्योंकि यह बताता है कि जल्द ही घर में समृद्धि और खुशहाली का समय शुरू होने वाला है।

पक्षी का घोंसला बनाना भी है शुभ संकेत

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर के आंगन पेड़ पर या बालकनी में कोई पक्षी जैसे चिड़िया या कबूतर घोंसला बना लेता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। ऐसा होना यह दर्शाता है कि घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होने वाला है।
पक्षी का घोंसला बनाना घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और यह भी बताता है कि घर में तन्हाली और आर्थिक समस्याएं जो चल रही हैं वह खत्म होने वाली हैं। यह एक प्रकार का आशीर्वाद होता है जो घर के वातावरण को शांति और समृद्धि से भर देता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।