Vastu Tips

Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: आप भी किचन में तवा रखते समय तो नहीं करते ये गलतियां, नहीं हो सकती है बड़ी परेशानी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखने वाले सभी सामानों के लिए नियम बताए गए हैं। अगर वास्तु के इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-शांति बनी रहती है, किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। कहते हैं कि रसोई (Kitchen) में की गई छोटी सी गलती से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को नाराज कर सकती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में किचन यानी रसोई घर में रखे जाने वाले बर्तनों के लिए भी विशेष नियम बताया गया है। तवा (Griddle) तो सभी किचन में मौजूग होता ही है जो रोजमर्रा के उपयोग में आने वाला बर्तन है, इसके रख रखाव पर ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है। वास्तु शास्त्र में तवे से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो कई सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बार बार ख़राब हो रही TV..ये वास्तु दोष तो नहीं?

Pic Social media

मेहमानों की नजर से दूर रखना चाहिए तवा

रसोई घर में तवा रखते हुए हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि बाहरी लोगों या फिर घर में आए मेहमानों की सीधी नजर तवा पर न पड़े। वास्तु शास्त्र की मानें तो तवे को हमेशा छिपाकर ही रखना चाहिए। किसी बाहरी का नजर तवा पर पड़ना अशुभ माना जाता है।

उल्टा न रखें तवा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी गैस स्टोव के ऊपर तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माना जाता है कि घर की सुख, शांति और समृद्धि चली जाती है। साथ ही घर में नकारात्मक एनर्जी फैलती है जिससे गृह क्लेश बढ़ जाते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

साफ करते समय रखें इस बात का ध्यान

तवे को साफ करते समय कभी भी नुकीली चीज का प्रयोग करना नहीं चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी चीजों का प्रयोग करने से घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तवा साफ करने के लिए आप ईंट का छोटा टुकड़े का प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः इस दिन से शुरू हो रहा शारदीय Navratri, जानिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

न करें ये गलती

वास्तु शास्त्र के मुताबिक गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से भाई-बहन में विवाद होने लगते हैं और घर में अशांति का माहौल हो जाता है।

न छोड़े गंदा

तवे के प्रयोग करने के बाद कभी भी उसे गंदा नहीं रखना चाहिए। तवे को हमेशा साफ कर ही रखें। गंदा तवा नकारात्मक ऊर्जा का सोर्स बनता है। इसके साथ ही कभी भी गैस में खाली तवा रखने से बचना चाहिए।

तवा रखने की सही दिशा

तवा कभी उल्टा नहीं रखना चाहिए साथ ही इसे रखने की सही दिशा भी पता होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रोटी बनाने के बाद तवे को खाना बनाने की जगह पर बाईं ओर रखना चाहिए।