Vastu Tips: इन 5 चीजों पर दें ध्यान..हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी!

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips: हमारा घर हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। ये न केवल एक छत और दीवार से बना होता है, बल्कि ये आपके और आपके फैमिली के साथ समय बिताने और जीवन व्यतीत करने की जगह है। ये सुंदर और शांतिपूर्ण घर आपके जीवन को सुखमय बनाता है। इसलिए अपने घर के डिजाइन में वास्तु का ध्यान रखना अहम होता है। ताकि जीवन खुशहाल और सुखी हो सके। ऐसे में जानिए इन वास्तु नियमों के बारे में

ग्रीनरी
ग्रीनरी का ध्यान जरूर दें, घर में परिवार के सदस्य में प्रेम और सहयोग बनाके रखने के लिए गार्डेन बनवा सकते हैं। ताकि सभी एक साथ जीवन व्यापन कर सकें। इससे आपका सोशल कनेक्शन भी इंप्रूव होता जाएगा, और साथ ही स्वस्थ भी बने रहेंगे।

रंगो का सही चयन
घर का डिजाइन करवाते समय ध्यान दें की रंगों का चयन बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। ये आपके मनोबल को प्रभावित करते हैं। इसलिए ध्यानपूर्वक रंग चुनने की आपको बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए घर में लाइट कलर ही करवाएं।

प्राकृतिक उजाला
घर में नेचुरल लाइट आने से पॉजिटिव एनर्जी रहती है, इसलिए घर को ध्यान देकर बनवाएं कि प्राकृतिक रोशनी आती ही रहे।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन 4 चीजों पर दें ध्यान..हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी!

ध्यान की जगह
घर में एक छोटा सा मेडिटेशन स्पेस यानी कि ध्यान की जगह अवश्य बनवाएं। इससे आपका जीवन सुखमय गुजरेगा और शांति मिलेगी।

प्रेम और सहयोग
घर में परिवार के सदस्यों में प्रेम और सहयोग बनाके रखने के लिए परिवार फैमिली फोटो को घर पर जरूर लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi