Vastu Dosh: इन संकेतों से पता लगाइए, कहीं आपके घर में भी तो नहीं वास्तु दोष?
Vastu Dosh: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्व बताया गया है। माना जाता है कि अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो हमें वास्तु में बताए गए नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है कि हम वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों की अनदेखी करते हैं या फिर नियमों के पालन में कोई गलती कर देते हैं जिस वजह से हमारे घर पर वास्तु दोष तक लग जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, घर की दिशा, डिजाइन (Design) और ऊर्जा प्रवाह अगर संतुलित न हो तो उसका असर निवासियों के स्वास्थ्य, संबंधों और समृद्धि पर पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो कई बार बिना किसी बड़े बदलाव के भी घर में मौजूद कुछ संकेत वास्तु दोष (Vastu Defects) की ओर इशारा करते हैं। आज इस खबर में हम आपको वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताये गए कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर पर वास्तु दोष होने की ओर इशारा करते हैं, तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: यात्रा करने से पहले जाने लें कहीं दिशाशूल तो नहीं, वर्ना आ सकती है भारी मुसीबत
बार-बार बीमार पड़ना
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि जब आपके घर पर वास्तु दोष लगा हुआ हो तो इसका असर सबसे पहले आपके सेहत पर दिखाई देने लगता है। जब आपके घर पर वास्तु दोष लगा हुआ हो तो ऐसे में आप बार-बार बीमार पड़ते हैं। अगर आपके भी घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा है तो समझ जाएं कि वास्तु दोष की वजह से ऐसा हो रहा है।
पैसों से जुड़ी समस्याएं
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक जब आपके घर पर वास्तु दोष होता है तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। अगर आपके जीवन में बार-बार पैसों की तंगी हो रही है, आपको कर्ज बार-बार लेना पड़ रहा है तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि इसके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही बाधा होगी दूर, बस अपनाएं ये वास्तु के आसान उपाय
सफलता न मिलना
अगर आप अपने काम-काज और करियर में सफलता पाने के लिए दिन रात खूब मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर भी आपके हाथ हर बार निराशा ही लग रही है तो यह भी वास्तु दोष के संकेत हो सकते हैं।
बार-बार गुस्सा आना
कभी-कभी गुस्सा आना बहुत ही साधारण सी बात है लेकिन अगर आपको हर बात पर गुस्सा आ रहा है तो यह परेशानी और चिंता का विषय है। अगर आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है तो समझ जाएं कि यह वास्तु दोष (Vastu Defects) के संकेत हो सकते हैं।
वास्तु दोष से कैसे पाएं छुटकारा
अगर आपके घर पर भी वास्तु दोष (Vastu Defects) है और आप वास्तु दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करना बेहद ही शुभ होता है। इस छोटे से उपाय से आपको सभी तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की एक नाल भी लगानी चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

