Vande Bharat: देश को एक साथ 3 रूट पर मिलने जा रही वंदे भारत ट्रेन

Trending बिजनेस

New Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन के नेटवर्क को देश के हर कोने तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। अब इस कड़ी में एक साथ 3 वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का संचालन शुरू होने जा रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः दिल्ली टू चंडीगढ़..मुसाफिरों का सफर आसान होने वाला है

Pic Social Media

आपको बता दें कि देश को जल्द ही एक साथ 3 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) का तोहफा मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन रूटों पर चलेंगी ये ट्रेनें। भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। अब इसी कड़ी में एक साथ 3 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला मार्ग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जल्द ही उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला (Udhampur-Srinagar-Baramulla) रेल लिंक पर चलेगी। पिछले हफ्ते ही वेस्टर्न रेलवे ने इस रूट पर 15 किलोमीटर का ट्रायल रन पूरा किया है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद जम्मू से श्रीनगर तक का सफर महज 3.5 घंटे में पूरा हो जाएगा।

Pic Social Media

सिकंदराबाद-पुणे वंदे भारत ट्रेन

सिकंदराबाद-पुणे (Secunderabad-Pune) वंदे भारत ट्रेन रूट पर जल्द ही नई वंदे भारत की शुरुआत हो सकती है। अभी इस रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को सफर पूरा करने में 8.25 घंटे का समय लगता है। लेकिन वंदे भारत की शुरुआत के बाद ये समय सीमा कम हो जाएगी।

बेंगलुरु-कोयंबटूर मार्ग

बेंगलुरु-कोयंबटूर (Bengaluru-Coimbatore) रूट को भी जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। इस रूट पर बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे यह फैसला ले सकता है। फिलहाल इस रूट पर अलग-अलग सुपरफास्ट ट्रेनों को यात्रा पूरी करने में 6.45 मिनट से लेकर 9 घंटे तक का समय लगता है। जो वंदे भारत के लॉन्च होने के बाद कम हो जाएगा।