आजतक में आउटपुट पर वेकेंसी..ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

अगर किसी टीवी चैनल में काम कर रहे हैं..नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नई नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के प्राइम टाइम शो ‘ब्लैक&व्हाइट’ के लिए प्रड्यूसर्स/स्क्रिप्ट राइटर्स की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

लेकिन उसके लिए 4-10 साल का अनुभव होना ज़रूरी है। स्क्रिप्टिंग अच्छी होनी चाहिए। अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए साथ ही तमाम अहम विषयों पर रिसर्च करने में सक्षम होना चाहिए।

इसके साथ ही डिजिटल प्रॉडक्शन स्किल्स जैसे-विजुअल सलेक्शन और सोशल मीडिया की बेहतर समझ होनी चाहिए। इन पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदक [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।