इंडिया अहेड हिंदी में पत्रकारों के लिए वेकेंसी..ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

Noida : नेशनल इंग्लिश न्यूज चैनल इंडिया अहेड(India Ahead) को अब हिंदी में रिलॉन्च किया गया है। जिसके लिए चैनल की तरफ से कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है। जिसमें इनपुट हेड, आउटपुट हेड से लेकर कंटेंट राइटर, सब एडिटर, वीडियो एडिटर, प्रोड्यूसर शामिल है। नए और अनुभवी दोनों पत्रकार दोनों ही आवेदन के लिए स्वतंत्र हैं।

इन पदों के लिए वेकेंसी

  1. डेस्क इंचार्ज : आवेदक को एडिटिंग और न्यूज़ सेलेक्शन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  2. कंटेंट राइटर/एडिटर : आवेदक को न्यूज करेक्शन और पोस्टिंग का ज्ञान होना चाहिए।
  3. आउटपुट/इनपुट हेड : 2 पदों के लिए। न्यूज सेलेक्शन और पब्लिकेशन की पूरी ज़िम्मेदारी। कम से कम 10 वर्षों का अनुभव।
  4. वीडियो प्रोड्यूसर : न्यूज बुलेटिन और स्पेशल वीडियो पेकेजिंग करने का अनुभव होना चाहिए।
  5. वीडियो एडिटर : वीडियो एडिटिंग में टेक्निकली मजबूती होना जरूरी है। अनुभव 2 वर्ष का होना आवश्यक है।
  6. ग्राफिक डिजाइनर: ग्राफिक डिजाइनिंग में टेक्निकली मजबूत होना आवश्यक है।
  7. मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर: सोशल मीडिया हैंडलिंग, सोशल मीडिया रील्स बनाना, खबरों का ज्ञान होना आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें

आवेदक ईमेल आईडी [email protected], [email protected] पर अपना नया रिज्यूमे भेजें।
पता- सेक्टर-16, नोएडा, उत्तर प्रदेश