Uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड में शहरी विकास को बढ़ावा, CM धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: ट्रिपल इंजन सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना: CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश में विकास कार्य कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के प्रयासों से आज उत्तराखंड में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां लोग सड़कों, सफाई जैसी आम समस्या से परेशान थे वहीं अब धामी सरकार ने लोगों की परेशानी दूर कर दी है। इसी को लेकर सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार (Triple Engine Government) सभी योजनाएं समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएं। मेयर, नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद में उन्होंने कहा कि केवल सत्ता में बने रहना ही नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने निकायों के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित शहर से संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये बातें कही।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं-CM धामी

मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित शहर से संवाद कार्यक्रम में सभी निगम, पालिकाओं के अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने सभी को नसीहत दी कि वे अपनी भूमिका को केवल एक पद के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा के एक मिशन के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अपने निकाय कार्यालय को केवल एक प्रशासकीय इकाई नहीं, बल्कि सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का काम करें। नियमित रूप से उन कार्यों की मॉनिटरिंग करें, जिनमें भ्रष्टाचार की आशंका ज्यादा रहती है। ये स्पष्ट संदेश दें कि किसी भी स्तर पर भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं होगा।

Pic Social Media

सीएम धामी ने कीं ये घोषणाएं

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग की तरफ से महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए तैयार तीन वेब पोर्टल लांच किए। सीएम ने नगर निकायों के कार्यालयों को डिजिटाइज करने, रजत जयंती पार्क बनाने, नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाने, भारत सरकार से टाइड फंड को अनटाइड करने का अनुरोध करने की भी इसी दौरान घोषणा की। उत्तराखंड के प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में पांच और नगर पंचायत में तीन हाईटेक हैयर सैलून, पार्लर स्थापित करने के लिए स्थानीय महिला और पुरुषों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की घोषणा की।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: कर्मचारियों-पेंशनरों को धामी सरकार का तोहफा, बढ़ गया DA, जून से मिलेगी ज्यादा सैलरी

ट्रैफिक जाम की समस्या भी होगी दूर

सीएम पुष्कर धामी ने आगे कहा कि शहरी सरकार नगर निगम और नगर पालिकाएं किसी भी शहर की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ काम होना बाकी है। कई नगरों में जल निकासी की समस्या देखने को मिली है। कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) जैसी समस्या को शहरों से एकदम दूर करना है। ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय निकायों को भी को विशेष प्रयास करने होंगे। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल समेत सभी मेयर, अध्यक्ष, सचिव नितेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल आदि मौजूद रहे।