Uttarakhand

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर बनेगा मदरसों के पाठ्यक्रम का हिस्सा, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: मदरसों में पढ़ाई जाएगी भारतीय सेना की वीरता, पाठ्यक्रम में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेश के मदरसों को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। आपको बता दें कि धामी सरकार उत्तराखंड (Uttarakhand ) के मदरसों में एक नए पाठ्यक्रम को जोड़ने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के अगुवाई वाली प्रदेश सरकार मदरसों के नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर एक पूरा अध्याय जोड़ेगी, जिसमें भारतीय सेना की वीरता और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक कहानी होगी। प्रदेश के 451 पंजीकृत मदरसों (Madrasa) में वर्तमान में 50 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो अब इस नई पहल के अंतर्गत देशभक्ति से ओतप्रोत इतिहास से रूबरू होंगे। धामी सरकार का यह कदम राष्ट्रवाद और सैन्य गौरव को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: बच्चों के भविष्य के लिए धामी सरकार की नई पहल, लागू हुई स्ट्रीट चिल्ड्रन पुनर्वास पॉलिसी

ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकाने तबाह

आपको बता दें कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने सख्त रुख को एक बार फिर दुनिया के सामने स्पष्ट करते हुए 6 और 7 मई की दरमियानी रात को एक साहसिक सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कुल 9 ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। ये सभी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे भारत-विरोधी आतंकवादी संगठनों पर किए गए थे।

इस सुनियोजित और रणनीतिक कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह सभी आतंकी गुट भारत के खिलाफ आतंकी हमला करने की तैयारी कर रहे थे और इन्हीं ठिकानों से उन्हें प्रशिक्षण, हथियार और दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। भारतीय खुफिया एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर इन ठिकानों की पहचान की गई थी, जिसके बाद सेना ने सटीक लक्ष्य साधकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सबसे अच्छी और खास बात यह रही कि इस पूरे अभियान में भारत ने सिर्फ और सिर्फ आतंकी अड्डों को ही निशाना बनाया। पाकिस्तान (Pakistan) के किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान या नागरिक ढांचे को भारतीय सेना ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया । यह ऑपरेशन न केवल भारतीय सेना की तकनीकी दक्षता और सटीकता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ नो टॉलरेंस नीति पर पूरी मजबूती से कायम है। ऑपरेशन सिंदूर, भारत के सैन्य इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। इस अध्याय के बारे में उत्तराखंड के मदरसों के छात्र विस्तार से पढ़ेंगे।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने वित्त आयोग के सामने गिनाईं राज्य की चुनौतियां, मांगा विशेष आर्थिक सहयोग

उत्तराखंड में मदरसों की संख्या

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में 451 मदरसे मदरसा शिक्षा परिषद (Madrasa Board) से पंजीकृत हैं, वहीं करीब 500 मदरसे बिना पंजीकरण के चल रहे हैं।