मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) गुरुवार को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचे और कपाटबंदी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों व तीर्थयात्रियों से बातचीत कर उनके सुझाव और समस्याएं जानी। केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकालीन के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सभी प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना।
केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे?
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन निर्धारित की जाती है। इस दिन को पंचांग और शुभ मुहूर्त के आधार पर चुना जाता है। कपाट खुलने का निर्णय उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी और बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मिलकर करते हैं।
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्री
सीएम ने कहा कि वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा के दौरान रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के अनुसार केदारपुरी का भव्य और दिव्य पुनर्निर्माण कार्य पूरा हुआ है।

शीतकालीन यात्रा को भी मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कपाट बंद होने के बाद राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शीतकाल में भी गद्दी स्थलों पर आकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों, होमस्टे और होटल संचालकों की आजीविका भी बनी रहेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
यात्रा की सफलता पर जताया आभार
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने यात्रा से जुड़े सभी विभागों, सुरक्षा बलों, मंदिर समितियों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और श्रद्धालुओं का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रही। केदारनाथ धाम में इस वर्ष कुल 17,68,795 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो पिछले वर्ष 16,52,076 की तुलना में लगभग सवा लाख अधिक हैं।
प्राकृतिक आपदा को छोड़कर यात्रा रही सुचारु
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदा को छोड़कर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवधि में भी केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और शीतकालीन पूजा-अर्चना को बढ़ावा दिया जाएगा।

बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली प्रस्थान
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंची, जहां रात्रि विश्राम होगा। डोली 24 अक्टूबर को श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी और 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
मानसखंड मंदिरों में विकास कार्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से इस बार चारधाम यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है और देवभूमि उत्तराखंड को सनातन धर्म के अनुयायियों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने मानसखंड से जुड़े मंदिरों में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन सभी मंदिरों में कई विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने गोवर्धन पूजा पर गौमाता की आराधना कर प्रदेश की समृद्धि और गौ संरक्षण का लिया संकल्प
2026 की यात्रा के लिए अभी से तैयारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा के लिए रणनीति अभी से तैयार की जाए। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों, स्थानीय कारोबारियों और तीर्थयात्रियों के योगदान की सराहना की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा केदार की यात्रा सकुशल संपन्न हुई है और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
