Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला, बोले-कांग्रेस के पाखंड को जान गई

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: CM धामी ने कांग्रेस पर अंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप

Uttarakhand News: बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर देशभर में इन दिनों खूब सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बाबा भीमराव अंबेडकर (Baba Bhimrao Ambedkar) के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है और उनकी विरासत का अपमान करने वाली अपनी पुरानी नीतियों को छुपाने की कोशिश कर रही है। सीएम ने कांग्रेस पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand के CM पुष्कर सिंह धामी को मिला बड़ा सम्मान, बचपन की यादों से जुड़ा है MP का यह शहर

Pic Social Media

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आगे कहा कि कांग्रेस (Congress) ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया अपनाया। उन्हें संविधान सभा का सदस्य बनने से रोकने की भी कांग्रेस ने पूरी कोशिश की थी। सिर्फ यही नहीं साल 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के उपचुनाव में बाबा साहब को हराने का काम कांग्रेस ने ही किया। उन्हें कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया और उनके योगदान को कभी सम्मान नहीं दिया। बाबा साहब ने अपने इस्तीफे में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ लिखा था कि केवल मुसलमानों की चिंता की गई, लेकिन अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) को उचित संरक्षण प्रदान किया ही नहीं जा रहा है।

कांग्रेस ने की बाबा साहेब का अपमान

सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न, पद्म भूषण या पद्मश्री जैसे सम्मान भी नहीं दिए। जब भी कोई बड़ा नेता देश छोड़कर जाता है, तो उसकी विरासत को संजोया जाता है। लेकिन, कांग्रेस ने बाबा साहब की स्मृतियों को भी महत्व देने जरूरी नहीं समझा। मध्य प्रदेश में उनके जन्मस्थान पर स्मृति का निर्माण बीजेपी शासनकाल में हुआ, जिसका उद्घाटन स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। लंदन में बाबा साहब के निवास स्थान को स्मारक में तब्दील करना और दिल्ली स्थित अंबेडकर सेंटर का निर्माण बीजेपी सरकार की ही उपलब्धियां हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: देहरादून को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने किया 190 करोड़ रुपये से 74 योजनाओं का शिलान्यास

सरदार पटेल के बाद देश का सबसे मजबूत गृहमंत्री शाह-सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के योगदान को उचित सम्मान दिया गया है। नागपुर की दीक्षा भूमि और मुंबई की चौत्य भूमि में भी स्मृतियां बनाई गई हैं। वहीं कांग्रेस ने केवल अड़चनें डालीं और नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर सैकड़ों स्मारक, अस्पताल और सड़कें बनाईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को सरदार वल्लभभाई पटेल के बाद देश का सबसे मजबूत गृहमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देशहित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनमें अनुच्छेद 370 को हटाना प्रमुख है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम धामी ने कहा कि जनता कांग्रेस के पाखंड को जान गई है। कांग्रेस ने बाबा साहब के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नारायण सदोबा काजरोलकर को पद्म भूषण से सम्मानित किया, वहीं बाबा साहब को किसी भी सरकारी सम्मान से वंचित रखा। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस का यह पाखंड लंबे समय तक नहीं चलेगा और जनता उन्हें उचित जवाब देगी।