Noida के पारस टिएरा में बवाल..8 के खिलाफ़ FIR

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Noida News: लिफ्ट का इस्तेमाल आमतौर पर सभी ही करते हैं,लेकिन क्या पता ये है कि ये भी मौत की वजह न बन जाए।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीते गुरुवार की शाम को नोएडा के सेक्टर 137 में मौजूद सोसायटी पारस टिएरा(Paras Tierea) लिफ्ट के गिर जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन और मेंटिनेंस टीम के 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा लिया है।

ये भी पढ़ें: OLX वेबसाइट पर फर्नीचर खरीदना पड़ा महंगा, अकाउंट से उड़े लाखों

नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी में शाम के 6 बजे एक औरत लिफ्ट से नीचे आ रही थी। लिफ्ट का तार टूटने के कारण ये हादसा हुआ। इसमें 72 की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला करीब एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसी रही। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के लोगों ने मेंटेनेंस टीम को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Noida: पारस टिएरा में सुबह से लाइन में क्यों लगे लोग ?

सोसाइटी में वीडियो बनाने पर रोक
पीड़ित परिवार ने इस मामले में पूरी तरह से मीडिया से दूरी बना ली है। उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। साथ ही साथ सिक्योरिटी ने सोसाइटी के अंदर वीडियो बनाने पर रोक भी लगा दी है।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi