UP Weather: यूपी के 26 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ख़तरनाक अलर्ट जारी कर दिया

उत्तरप्रदेश

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। हालांकि इससे भी गर्मी में कोई कमी नहीं आई है। मौसम विभाग ने रात में तापमान सामान्य से ऊपर रहने और उमस से परेशानी होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी लखनऊ (Lucknow), बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर, कानपुर (Kanpur) समेत 26 जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। वहीं देर रात मेरठ में आंधी-बारिश हुई है। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। आंधी-बारिश का यह दौर अगले कुछ दिन तक देखने को मिल सकता है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः 2014 से देश मज़बूत हाथों में है: CM योगी

Pic Social Media

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ यूपी के ऊपर से गुजर रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। दोनों को पर्याप्त नमी न मिलने के कारण से लखनऊ और आसपास के जिलों में अभी वर्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उल्टे हवा में नमी बढ़ने के कारण से गर्मी के साथ उमस बढ़ेगी। रात के समय उमस बढ़ने से कूलर, पंखे गर्मी से राहत देने में नाकाफी साबित होने लगते हैं।

लखनऊ में बादलों की आवाजाही होने से तापमान तीन डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उमस बढ़ने से न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यूपी का कानपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म

उत्तर भारत में गर्मी अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार को प्रदेश में कानपुर नगर सबसे गर्म स्थान रहा, यहां दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

आज से चलेगी लू, तपेंगे दिन-रात

यूपी में आज से दिन का तापमान बढ़ने वाला है। दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगेंगी। साथ में हीट वेव भी चलने लगेगी। तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सावधानी नहीं बरती गई तो बीमार होने का खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक बेहद गर्मी रहेगी। इन दिनों तापमान 42 डिग्री से ज्यादा देखने को मिल सकता है। यह 44 डिग्री तक भी जा सकता है।

तापमान में हुआ बदलाव

शनिवार को तापमान में हल्की कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा होकर 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 54 रहा है। अगले तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।

बाजार का कुछ भी खाने से पहले हो जाएं सावधान

इन दिनों खानपान की चीजें गर्मी के कारण बहुत ही जल्द खराब हो जा रही है। बाजार में खराब खाने में मसाले आदि डालकर परोस दिया जाता है। साथ ही खुले में लगने वाली ठेलों से संक्रमण का सर्वाधिक खतरा रहता है। गन्ने का रस भी इसी श्रेणी में आता है। इनसे बचना चाहिए। खुले या कटे फलों को खाने से पेट खराब होने का खतरा है।

आंधी-बारिश से फिसला पारा

बात करें यूपी के मेरठ की तो यहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचगा और देर रात आंधी-बारिश ने भी दस्तक दे दी। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। आंधी-बारिश का यह दौर अगले कुछ दिन तक रुक-रुककर जारी रहने के आसार हैं।