UP News

UP News: बुजुर्गों के शुभाषीश, सुख समृद्धि व शांति का मूल है- Sushil Baluni

Trending उत्तरप्रदेश लखीमपुरी खीरी
Spread the love

जिज्ञासू श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए आचार्य बलूनी

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की गोला चीनी मिल में चल रहे छः दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन आचार्य सुशील बलूनी ने अपने प्रवचन में परिवार और समाज के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश दिए।
ये भी पढ़ेः UP News: समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र जनता के सामने- CM Yogi

आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि प्रत्येक परिवार के सदस्य को प्रातःकाल उठकर वृद्ध माता-पिता, दादा-दादी और अपने से बड़ों के चरण स्पर्श करने चाहिए, क्योंकि बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद सुख-शांति का वातावरण बना देता है। इसके अलावा, संतसंग से पुण्य की प्राप्ति होती है और ज्ञान चक्षु खुलते हैं। आचार्य जी ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, क्योंकि कर्म में निष्ठा ही किसी भी फल की प्राप्ति का आधार होती है।

आचार्य जी ने वास्तु शास्त्र के नियमों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने चौंसठ पद वास्तु विन्याश का विस्तार से समझाया और घर के कोणों और दिशाओं में कौन से ग्रह और देवता वास करते हैं, इस पर प्रकाश डाला। साथ ही, ब्रह्म स्थान और पृथ्वी के नाभिक के संतुलन की विधि पर भी आचार्य जी ने अपनी व्याख्या दी।

इसके अलावा, आचार्य जी ने भोजन, श्वसन, जल पीने और निद्रा की आयुर्वेदिक शैली पर भी चर्चा की। यज्ञ के दौरान कथा श्रोताओं के प्रश्नों का उत्तर भी आचार्य जी ने दिए।

कथा श्रवण के लिए निकटवर्ती ग्रामों से भारी संख्या में श्रद्धालु जनार्दन पहुंचे। इस अवसर पर बजाज पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नृत्य और काव्य पाठ प्रस्तुत किया, जिसमें मोनिका, मनुश्री, सोनाक्षी, मुक्त, समृद्धि, अवंतिका, अनन्या, गीता, निशा, प्रियल सहित दर्जनों छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ेः Mahakumbh: महाकुंभ के लिए स्पेशल बंदे भारत ट्रेन..एक दिन में स्नान करके लौट सकेंगे

इस कार्यक्रम में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा और युनिट हेड ने पूर्व सांसद रवी वर्मा तथा समिति चेयरमैन आशीष सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान खंभारखेडा युनिट हेड अवधेश गुप्ता, मकसूदापुर युनिट हेड आर बी खोखर, क्षेत्रीय किसान बृजेश कुमार, राजकुमार कश्यप, सुब्बा लाल, मुरारी लाल, परमेश्वरदीन, राजू मिश्रा, नरेंद्र सिंह, पृथ्वीपाल, दुर्गा प्रसाद, राजाराम, मनोज कुमार, सुभाष वर्मा, अरविंद कुमार, नारायण लाल, लालमनी, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

गुरुवार को श्री स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा का समापन होगा और शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।