केंद्र-यूपी की डबल इंजन सरकार से यूपी का हो रहा है विकास: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार भी बीजेपी (BJP) की ओर से गौतमबुद्ध नगर सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके विकास कार्यों ने न सिर्फ क्षेत्र की जनता को प्रभावित किया है बल्कि लगातार चौथी बार टिकट मिलना उनपर शीर्ष नेतृत्व का भरोसा भी जताता है।
सासंद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) क्षेत्र के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिशों में लगे हैं। इसी क्रम में वह ना सिर्फ लगातार गांव चलो अभियान के जरिए क्षेत्र की जनता से मिल रहे हैं बल्कि उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं।
गांव चलो अभियान में सासंद महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र स्थित खुर्जा विधानसभा (Khurja Assembly) में के अंतर्गत ग्राम सभा मुरारी नगर, बाल्मीकि चौक (Valmiki Chowk) एवं राजनारायण कोठी पहुंचे और वहां के लोगों से आत्मीय संवाद किया। डॉक्टर शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में एक बार पुनः विकास एवं सुशासन का कमल खिलाने की अपील की।

ये भी पढ़ेंः डॉ. महेश शर्मा लगाएंगे जीत की ‘हैट्रिक’..2009-2024 तक का सफ़रनामा पढ़ लीजिए

गाँव चलो अभियान के ही क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा अरनिया ब्लॉक एवं पहाड़गढ़ी खुर्जा के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनसे एक बार फिर से मोदी सरकार के लिए वोट देने की अपील की।

अपने गांव चलो अभियान के क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत सोलंकी फार्म खुर्जा पहुंचे और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। और केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार की योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक किया।

डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के शिवा एंक्लेव एवं खुर्जा जंक्शन के स्थानीय निवासियों से भी मिले और उनका हाल जाना। डॉक्टर शर्मा ने गांव के लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दी।