दीप उपाध्याय को TV9 भारतवर्ष डिजिटल की कमान

TV

टीवी9 भारतवर्ष (TV9 BHARATVARSH) में वरिष्ठ पत्रकार दीप उपाध्याय(Deep Upadhayay) का कद और ज्यादा बढ़ गया है। ग्रुप में पहले से ही एडिटर (कंवर्जेंस एंड स्ट्रैटेजी) की जिम्मेदारी संभाल रहे दीप उपाध्याय के हाथ में डिजिटल की पूरी कमान सौंप दी गई है। दरअसल टीवी9 भारतवर्ष के ग्रुप एडिटर बीवी राव के इस्तीफे के बाद दीप उपाध्याय को ये जिम्मेदारी दी गई है।

Pic- सोशल मीडिया

नैनीताल के रहने वाले दीप उपाध्याय को पत्रकारिता में ढाई दशकों का अनुभव है। दीप उपाध्याय इसके पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ (News24) के मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। न्यूज 24 से पहले दीप उपाध्याय ‘इंडिया टीवी’ (India TV) ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट एडिटर की पारी खेल चुके हैं।

Pic- सोशल मीडिया

शुरुआती समय में ‘पायनियर’ और ‘दैनिक भास्कर’ में भी दीप उपाध्याय अहम भूमिका निभा चुके हैं।  

खबरी मीडिया की तरफ से दीप उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 

READ :  Deep Upadhayay, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *