TRP 9PM: ये शो बना दर्शकों की पसंद..नया रिकॉर्ड कायम

TV

9PM में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का शो ये भारत की बात है टीआरपी की रेस में लगातार नंबर-1 बना हुआ है। ना सिर्फ शो नंबर-1 बना हुआ है बल्कि शो की टीआरपी 21% तक पहुंच गई है। जो अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। वहीं आजतक के एडिटर सुधीर चौधरी का शो ब्लैक एंड व्हाइट दूसरे और किशोर अजवानी का शो सौ बात की एक बात..तीसरे नंबर पर काबिज़ है।

शो के होस्ट सैयद सुहेल (Syed Sohail) अपनी छोटी सी सेना के साथ दिग्गज सुधीर चौधरी,  रजत शर्मा, किशोर अजवानी, जैसे दिग्गजों को टक्कर दे रहे हैं। नतीजा..दर्शक इस शो पर पूरा प्यार लुटा रहे हैं तभी ये शो अपने स्लॉट में नंबर1 बना हुआ है।