Trump Tower

Trump Tower: नोएडा के इस सेक्टर में आलीशान ट्रंप टावर, 3 BHK की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Trending दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Trump Tower: नोएडा के इस में जल्द ही ट्रंप टावर का निर्माण शुरू होने वाला है।

Trump Tower: नोएडा के इस सेक्टर में जल्द ही ट्रंप टावर (Trump Tower) का निर्माण शुरू होने वाला है, जिसे दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रीमियम और भव्य रियल एस्टेट प्रोजेक्ट (Gorgeous real estate project) माना जा रहा है। इस अल्ट्रा-लग्जरी ट्विन टावर प्रोजेक्ट में फ्लैट्स (Flats) की कीमत 18 करोड़ रुपये से शुरू होगी। जल्द ही इसकी बुकिंग (Booking) शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के कारण यह प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद आकर्षक है।

Pic Social Media

ट्रंप टावर की खासियत

यह प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे शानदार वास्तुकला और सुविधाओं से लैस होगा।

ट्विन टावर डिज़ाइन: दो भव्य टावरों का निर्माण, जिनमें अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय डिजाइन का उपयोग होगा।

बुर्ज खलीफा-शैली का ग्लास: टावरों की बाहरी सतह पर वही उच्च-गुणवत्ता वाला ग्लास लगेगा, जो दुबई की बुर्ज खलीफा में इस्तेमाल हुआ है।

प्राइवेट एलिवेटर: हर फ्लैट के लिए निजी लिफ्ट की सुविधा, जिससे गोपनीयता और सुविधा दोनों मिलेंगी।

वर्ल्ड-क्लास मार्बल फ्लोरिंग: फ्लैट्स में प्रीमियम मार्बल और अन्य लग्जरी सामग्री का इस्तेमाल।

फ्लैट का आकार: हर यूनिट लगभग 5 हजार से 6 हजार वर्ग फीट का होगा, जिसमें डबल-हाइट लिविंग एरिया शामिल रहेगा।

एक्सक्लूसिव ट्रंप क्लब: निवासियों के लिए विशेष क्लब, जिसमें जिम, स्पा, लाउंज जैसी प्रीमियम सुविधाएं होंगी।

वॉलेट पार्किंग और इन्फिनिटी पूल: घरवालों और मेहमानों के लिए वॉलेट पार्किंग, साथ ही इनडोर इन्फिनिटी पूल, प्राइवेट सिगार लाउंज, 24/7 कंसीयज सर्विस और बच्चों के लिए विशेष क्लब जैसी संभावित सुविधाएं भी मिलेंगी।

ये भी पढ़ेंः Expressway: नोएडा में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, दिल्ली जाने वालों को फायदा

फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया

नोएडा के सेक्टर-94 में जल्द ही ट्रंप टावर (Trump Tower) का निर्माण शुरू होने वाला है। इस अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने के लिए प्री-बुकिंग के तौर पर 50 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। शेष राशि को पजेशन तक किश्तों में चुकाया जा सकता है। लेकिन, बुकिंग की आधिकारिक शुरुआत अभी नहीं हुई है।

गुरुग्राम में 3250 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर 69 में लॉन्च हुए ट्रंप रेजिडेंस टावर (Trump Residence Tower) ने पहले ही दिन 3,250 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की। इस प्रोजेक्ट में 298 रेजिडेंशियल यूनिट्स बिकीं, जिनमें 125 करोड़ रुपये के अल्ट्रा-प्रीमियम पेंटहाउस भी शामिल थे। यहां फ्लैट्स की कीमत 8 करोड़ रुपये से शुरू थी, और प्रोजेक्ट लॉन्च के दिन ही सोल्ड आउट हो गया। इस सफलता ने ट्रंप ब्रांड की भारत में लोकप्रियता और लक्जरी रियल एस्टेट की बढ़ती मांग को रेखांकित किया है।

ये भी पढ़ेंः YouTube: यूट्यूब से पैसा कमाना नहीं होगा आसान, 15 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

ट्रंप का भारत में रियल एस्टेट कारोबार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का रियल एस्टेट कारोबार विश्व स्तर पर फैला हुआ है। भारत में ट्रंप टावर पुणे, मुंबई, कोलकाता, और गुरुग्राम में पहले से मौजूद हैं। नोएडा का यह नया प्रोजेक्ट उनकी उपस्थिति को और मजबूत करेगा। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन भारत में ट्रिबेका डेवलपर्स और स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के साथ साझेदारी में काम कर रही है। ट्रिबेका ट्रंप ब्रांड का आधिकारिक प्रतिनिधि है, जो डिज़ाइन, वितरण, बिक्री, और गुणवत्ता नियंत्रण का नेतृत्व करता है, जबकि स्मार्टवर्ल्ड निर्माण और ग्राहक सेवा का जिम्मा संभालता है।