Trigrahi Yog

Trigrahi Yog: 12 सालों बाद सूर्य-बृहस्पति-बुध का त्रिग्रही योग, इन राशियों की बल्ले-बल्ले!

Yours राशि
Spread the love

जून को मिथुन राशि में बन रहा है शुभ संयोग, करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिलेंगे बड़े लाभ

Trigrahi Yog: जून 2025 में ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) बनने जा रहा है। करीब 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 15 जून को सूर्य, गुरु (Jupiter) और बुध एक साथ मिथुन राशि में युति करेंगे। इस त्रिग्रही संयोग को ज्योतिष में विशेष रूप से सौभाग्यदायक माना जाता है, जिसका प्रभाव कई राशियों (Zodiac Signs) पर शुभ रहेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

इस योग का सीधा लाभ मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला के अनुसार, यह समय करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। खासकर वे लोग जो लंबे समय से किसी कार्य में सफलता की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें अब सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मिथुन राशि

इस दुर्लभ त्रिग्रही योग का केंद्र मिथुन राशि (Mithun Raashi) ही है, इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव यहीं देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी वर्ग के लिए यह समय निवेश और साझेदारी के लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और नए कार्यों को प्रारंभ करने का यह उत्तम समय है।

कर्क राशि

कर्क राशि (Kark Raashi) वालों के लिए यह योग करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित हो सकता है। विदेश यात्रा या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। खासकर कला, मीडिया और प्रबंधन से जुड़े लोगों को ख्याति और आर्थिक लाभ मिल सकता है। निवेश में मुनाफा और मानसिक स्थिरता की संभावना है। रिश्तों में मिठास आएगी और नए संबंध बन सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि

कन्या राशि (Kanya Raashi) वालों के लिए यह समय शिक्षा, व्यापार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का संकेत दे रहा है। अटके हुए काम पूरे होंगे और नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यह समय साहसिक निर्णय लेने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उपयुक्त है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।