यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर अब और भी आसान होगा

दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Noida News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई EPE) व यमुना एक्सप्रेस-वे की दूरी जल्द खत्म करने के लिए बन रहे इंटरचेंज की लागत में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि इस इंटरचेंज की लागत में करीब 47 करोड़ की बढ़ोत्तरी की गई है। निर्माण की बढ़ी लागत देने के लिए एनएचएआई (NHAI) राजी हो गया है। यह इंटरचेंज जगनपुर अफजलपुर के पास बनना है।

ये भी पढ़ेंः Noida सेक्टर 51-52 मेट्रो स्टेशन..लोगों को हो रही टेंशन!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Traffic Update: IGI एयरपोर्ट जाने वालों के लिए गुड न्यूज़

जगनपुर अफजलपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनना है। इसको बनाने के लिए टेंडर 2018 में हुए थे। तब किसानों के विरोध और मांग के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। यमुना अथॉरिटी किसानों को मुआवजे के लिए पहले ही सहमत कर चुका है। अब अथॉरिटी ने जगनपुर अफजलपुर के पास आबादी भूखंड देने की हामी भर ली है। इसके लिए करीब 17 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। अथॉरिटी की पहल के बाद किसान मान गए हैं। अब जल्द काम शुरू होगा। इस इंटरचेंज के बनाने से वाहन सवार लोगों की राह आसान होगी। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव भी काम होगा।
NHAI देगा 78.9 प्रतिशत पैसा
एनएचएआई 78.9 प्रतिशत पैसा देगा इंटरचेंज के लिए वर्ष 2018 में कंपनी का चयन किया गया था। उस वक्त 75 करोड़ रुपये में काम दिया गया था। पांच साल में निर्माण लागत बढ़ गई। इसका दोबारा आकलन कराया गया है। अब इसके निर्माण पर 122.89 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके निर्माण में सबसे अधिक हिस्सेदारी एनएचएआई को देनी है, इसलिए एनएचएआई से भी अप्रूवल ले लिया गया है। इसके निर्माण में यमुना प्राधिकरण 21.1 प्रतिशत और एनएचएआई 78.9 प्रतिशत पैसा देगा।
Read NHAI, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi