Train

Train: ट्रेन से सफ़र करने वालों की जेब कटने वाली है, पढ़िए जरूरी खबर

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Train: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो अब आपको अपने लगेज को लेकर सतर्क रहना होगा।

Train: भारतीय रेलवे ने यात्रियों (Passengers) के सामान को लेकर एक बड़ा बदलाव लागू किया है। अब प्रमुख स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सख्त व्यवस्था शुरू हो रही है, जहां बैग के वजन (Weight) और आकार की जांच होगी। तय सीमा से ज्यादा होने पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। यह कदम उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के लखनऊ तथा प्रयागराज मंडलों से शुरू किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

इन स्टेशनों पर लगेंगी इलेक्ट्रॉनिक मशीनें

इस नई व्यवस्था के तहत लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़, गोविंदपुरी और इटावा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें स्थापित की जाएंगी। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले यात्रियों के बैग का वजन और साइज चेक किया जाएगा। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Online Food Delivery: ज़ोमैटो-स्विगी को टक्कर देने वाला मार्केट में आ गया!

ट्रेन क्लास के हिसाब से वजन सीमा तय

रेलवे ने विभिन्न कोच क्लास के लिए सामान की सीमा निर्धारित की है। फस्ट एसी में 70 किलो, सेकंड एसी में 50 किलो, थर्ड एसी और स्लीपर में 40 किलो, जबकि सामान्य और द्वितीय सीटिंग में 35 किलो तक का सामान मुफ्त ले जाया जा सकता है। इन सीमाओं का पालन न करने पर दंड लग सकता है।

वजन के साथ आकार की भी होगी जांच

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जांच सिर्फ वजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बैग के आकार पर भी नजर रखी जाएगी। अगर बैग इतना बड़ा है कि कोच में अतिरिक्त जगह घेरता है, तो वजन सीमा के अंदर होने पर भी जुर्माना लग सकता है। तय सीमा से 10 किलो तक अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट होगी, लेकिन इससे ज्यादा होने पर लगेज को बुक कराना अनिवार्य होगा।

बिना बुकिंग अतिरिक्त सामान पर डेढ़ गुना चार्ज

यदि जांच के दौरान यात्री के पास बिना बुकिंग का अतिरिक्त सामान पाया गया, तो सामान्य दर से डेढ़ गुना शुल्क वसूला जाएगा। यह नियम यात्रियों को बिना बुकिंग ज्यादा सामान ले जाने से रोकने के लिए बनाया गया है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Google: गूगल का नया AI टूल, सस्ती हवाई टिकट ऐसे होगी बुक

सुविधा और सुरक्षा के लिए नियम जरूरी

रेलवे अधिकारियों (Railway Officials) का कहना है कि यह नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक है। कई बार यात्री इतना अधिक सामान ले जाते हैं कि अन्य यात्रियों को कोच में बैठने या चलने में परेशानी होती है। अतिरिक्त लगेज सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकता है। त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम भीड़ नियंत्रण और सामान प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है।