एक्शन में छत्तीसगढ़ के CM..चुनावी वादों पर रफ्तार से काम शुरू

Trending छत्तीसगढ़ राजनीति

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) ने महिलाओं और किसानों से कई वादे किए थे। सरकार बनाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी उनको पूरा करने पर फोकस कर रही है। और उसी दिशा में आगे बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले भाजपा एक बार फिर किसानों और महिलाओं (Farmers and Women) पर फोकस कर रही है।
ये भी पढ़ेः छत्तीसगढ़ या फिर MP..दोनों मुख्यमंत्रियों में अमीर कौन है?

Pic Social Media

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भाजपा की सरकार ने अपने विधानसभा चुनाव में कि चुनावी वादों को पूरा करने पर फोकस किया है। महिलाओं और किसानों से चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा वादा किया था और उसे पूरी करने की दिशा में सरकार बढ़ भी गई है। भाजपा की कोशिश इन 2 वर्ग को पूरी तरह से अपने साथ करने की है।

बता दें कि पार्टी के नेताओं का मानना है कि महिलाएं उसका बड़ा वोट बैंक (Vote Bank) बन गई है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भी पार्टी महिलाओं के इस समर्थन का जिक्र करती रहती है। पीएम नरेंद्र मोदी की हर स्पीच में भी महिलाओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र होता है।

महिलाओं के लिए शुरू की महतारी वंदना योजना

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भाजपा ने महिलाओं से वादा किया था कि सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। अब सरकार ने घोषणा कर दी है कि महतारी वंदना योजना के अनुसार महिलाओं को एक मार्च से फायदा मिलने लगेगा। इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन भी शुरू कर दिए गए है।

Pic Social Media

महिलाओं के लिए योजना शुरू करने के साथ ही किसानों को भी धान खरीद में बोनस (Bonus) में जो अंतर है वह राशि देने के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। भाजपा ने इलेक्शन के समय वादा किया था कि धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये दिया जाएगा। इस वादे को तब कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी के वादे की काट भी माना था।

क्योंकि साल 2018 के विस चुनाव में भाजपा ने इस तरह का कोई वादा नहीं किया था, जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा के लोकल नेता ऐसा चाहते थे। सरकार बनने के बाद कहा है कि जल्द ही किसानों (Farmers) के खाते में बोनस राशि ट्रांसफर की जाएगी। भाजपा के एक नेता ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही महिलाओं और किसानों को लाभ मिलने लगेगा। पार्टी ने चुनाव में जो वादा किया था वह पूरा होकर उनके अकाउंट में राशि मिलने लगेगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर जानिए क्या है प्लान?

2018 में विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव (BJP Lok Sabha Elections) 2019 के लिए अलर्ट हो गई। पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने किसी भी सिटिंग सांसद को टिकट नहीं दिया और चेहरे बदल दिए। इसके बाद पार्टी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में एक सीट पर भी पार्टी ढील नहीं देना चाहती है। जहां पार्टी ने पहले अच्छा किया था वहां पकड़ बनाए रखने के साथ ही नई सीटों पर भी पूरा फोकस कर रही है।

आदिवासी समाज का भी मिल रहा समर्थन

भाजपा (BJP) के एक नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल संभाग सरगुजा और बस्तर में भी पार्टी को ज्यादा सीटें मिली है। साफ है कि देशभर में आदिवासी समुदाय का समर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 प्रतिशत है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत आबादी खेती से जुड़ी है। और यहां की महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने आती है।