Career in Merchant Navy: मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए क्या करें?

Trending एजुकेशन

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Career In Merchant Navy: मर्चेंट नेवी का क्षेत्र बहुत ही बड़ा और व्यापक माना जाता है। वहीं इस क्षेत्र में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की नौकरी बेहतरीन पैकेज के साथ मिलती है। मर्चेंट नेवी में जॉब के साथ ही आप अलग अलग देशों की यात्रा के सपने को भी पूरा कर सकते हैं। इसमें व्यापारिक जहाजों से सामान को एक स्थान या देश से दूसरे स्थान या देश तक लेकर जाना होता है। ऐसे में अगर आपको ट्रेवलिंग का शौख है और आप मर्चेंट नेवी में जाना चाहते हैं तो हम यहां इससे जुड़ी सारी जानकारियां उपलप्ध करवाएंगे जिसकी मदद से आप इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: स्वर्ग की तरह खूबसूरत है ये जगह..घर बनाने पर मिलेंगे 27 लाख रुपए

इस क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता

मर्चेंट नेवी में जॉब करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले 12 वीं क्लास में फिजिक्स , केमिस्ट्री एवम मैथ्स ( PCM) जैसे सब्जेक्ट्स में उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं अभ्यर्थी ने एक्जाम के 60 प्रतिसत तक अंक आए ही हों। इसके साथ ही कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 17 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक की नहीं होनी चाहिए।

मर्चेंट नेवी में ऑफिसर बनने के लिए 12 वीं के बाद कैंडिडेट ने बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग, बोर्ड इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बीई इन मैकेनिकल इंजीनियर, बीएससी इन नॉटिकल साइंस जैसे अलग अलग कोर्सेज को कर सकते हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स भी अवलेबल है। जिसको करके आप इस क्षेत्र में करियर को एक नई दिशा दे सकते है।

pic: social media

यह भी पढ़ें: 10 हजार से कम क़ीमत मिल रहे हैं 7 अलग-अलग ब्रांड के फोन

सिलेक्शन प्रॉसेस

मर्चेंट नेवी में सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को अलग अलग चरण जैसे रिटेन एग्जाम, स्क्रीनिंग टेस्ट, मेंस एग्जाम, इंटरव्यू आदि में शामिल होना होता है। इसके बाद जो उम्मीदवार सभी प्रक्रिया में सफल हो जाते हैं उनका मेडिकल टेस्ट होता है। सभी चरण में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: स्वर्ग की तरह खूबसूरत है ये जगह..घर बनाने पर मिलेंगे 27 लाख रुपए

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi