Train

Train: परिवार को 5 लोग स्टेशन छोड़ने जाने वाले, ख़बर पढ़ लीजिए

Trending दिल्ली
Spread the love

Train: यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Train: अगर आप अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को ट्रेन पकड़वाने स्टेशन (Station) तक छोड़ने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर अब केवल टिकटधारी यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, यानी बिना ट्रेन टिकट के अब कोई भी स्टेशन के अंदर नहीं जा सकेगा। रेलवे ने स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यह नया नियम लागू किया है, जो फिलहाल एक महीने के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है।

Pic Social Media

भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे का कदम

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर (CPRO Himanshu Shekhar) ने कहा कि इस साल फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण हुए एक हादसे के बाद यह कदम उठाया गया है। स्टेशन पर अव्यवस्था और अनारक्षित डिब्बों में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सख्त नियम लागू कर रहा है। इस ट्रायल के तहत केवल टिकटधारी यात्रियों को ही स्टेशन पर प्रवेश मिलेगा, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ेंः Thailand: वाह अब फ्री में घूमिए थाईलैंड, डोमेस्टिक फ्लाइट बिल्कुल फ्री

अनारक्षित कोच में टिकटों की सीमा

रेलवे बोर्ड ने पहले भी एक सफल प्रयोग किया था, जिसमें प्रत्येक अनारक्षित कोच के लिए केवल 150 टिकट जारी किए गए थे। सॉफ्टवेयर सिस्टम में टिकटों की तय सीमा पूरी होने पर टिकट जारी करना बंद हो जाता था। इस व्यवस्था से भीड़ पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया था। नई योजना के तहत, शुरुआती स्टेशन से प्रत्येक अनारक्षित कोच के लिए केवल 150 टिकट जारी होंगे, जबकि बीच के स्टेशनों पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त टिकट उपलब्ध होंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी ट्रेन में चार अनारक्षित कोच हैं, तो शुरुआती स्टेशन से केवल 600 टिकट ही जारी किए जाएंगे।

त्योहारों में अफरा-तफरी की समस्या का समाधान

त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ हो जाती है। एक कोच, जिसकी क्षमता केवल 80 यात्रियों की है, में 300 से 400 यात्री ठूस दिए जाते हैं, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है। इस नए नियम से अनारक्षित कोच में यात्रियों की संख्या सीमित होगी, जिससे यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगी। वहीं यह नियम उन ट्रेनों पर लागू होगा जो अगले तीन घंटे में रवाना होने वाली हैं।

ये भी पढ़ेंः Google Map: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, छात्र नेता की कार गड्ढे में समाई

यात्रियों के लिए राहत की उम्मीद

रेलवे का यह कदम यात्रियों (Passengers) के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। यदि यह ट्रायल सफल रहा, तो त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रा करना पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाएगा। यह नियम न केवल स्टेशन पर भीड़ को कम करेगा, बल्कि यात्रियों को सीट प्राप्त करने में भी आसानी होगी। रेलवे का लक्ष्य है कि इस व्यवस्था से यात्रा का अनुभव बेहतर हो और स्टेशनों पर अव्यवस्था को रोका जा सके।