Traffic Diversion: ग्रेटर नोएडा-नोएडा में जाम से मिलेगी राहत, डायवर्जन प्लान तैयार
Traffic Diversion: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को आए दिन ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ता है। लोगों को जाम से बचाने के लिए नोएडा पुलिस लगातार प्लान बना रही है। इसी क्रम में अब नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) और दूसरे जरूरी पॉइंट से दिल्ली जाने वाले रास्तों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने इमरजेंसी डायवर्जन प्लान (SOS) बनाया है। इसको लेकर डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) ने जानकारी दी कि कई बार किसी भी कारण से प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस प्रकार की स्थिति से राहत दिलाने के लिए यह प्लान बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida: आदेश बेअसर..नोएडा में बिना हेलमेट भी मिल रहा है पेट्रोल!

10 पॉइंट पर बने प्लान को इस प्रकार से बनाया गया है कि इमरजेंसी की स्थिति में उसे तुरंत लागू कर दिया जा सके। पूरी टीम को इस बारे में जानकारी दी गई है। इस प्लान से ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के बाद भी वह पुलिस के कंट्रोल में ही रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
चिल्ला ट्रैफिक लाइट पर जाम लगने पर
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक की ओर भेजा जाएगा। जहां से वह न्यू अशोक नगर के रास्ते निकलेगा।
जीआईपी से फिल्म सिटी फ्लाईओवर (Film City Flyover) से दलित प्रेरणा स्थल जाने वाले ट्रैफिक को फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कराकर आगे भेजा जाएगा।
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणास्थल से डीएनडी लूप से भेजकर डीएनडी से आगे भेजा जाएगा। वहीं, डीएनडी से 15ए आने वाले वाहनों को डीएनडी लूप से डायवर्ट कर रजनीगंधा चौक होकर जाएगा।
ट्रैफिक ज्यादा होने पर दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 की ओर आने वाले लूप से ट्रैफिक को निकालकर रजनीगंधा चौक से आगे भेज दिया जाएगा।
इसके साथ ही ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से पुलिस परी चौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-37 से बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड और चरखा गोलचक्कर से कालिंदी कुंज होते हुए दिल्ली भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में घर खरीदने से पहले इन 8 बातों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें
डीएनडी टोल प्लाजा पर जाम होने पर
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी जाने वाले लूप को बंद कर वाहनों को चिल्ला से दिल्ली भेज दिया जाएगा। वहीं, दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 लूप पर चढ़कर वाहन रजनीगंधा चौक होते हुए जाएंगे। सेक्टर-15ए से डीएनडी चढ़ने वाले लूप को बंद कर यहां के ट्रैफिक को रजनीगंधा चौक की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
जीआईपी होते हुए फिल्मसिटी फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यहां से वाहनों को पहले ही यू-टर्न कराया जाएगा। इसके बाद परी चौक वाला ट्रैफिक भी बॉटनिकल गार्डन और कालिंदी कुंज दिल्ली के रास्ते ही निकलेगा।
सेक्टर-19 अंडरपास होकर डीएनडी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रजनीगंधा चौक गोल चक्कर से निकाला जाएगा।
चिल्ला ट्रैफिक सिग्नल व डीएनडी टोल प्लाजा के पास
दलित प्रेरणा स्थल गेट-2 सेक्टर-18 जाने वाले लूप से अट्टा पीर चौक होते हुए रजनीगंधा चौक की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वहीं, जीआईपी से भी ट्रैफिक को एक्सप्रेसवे की ओर न भेजकर उसे यू-टर्न करवाकर शहर के अंदर निकाल दिया जाएगा। परीचौक से आने वाला ट्रैफिक भी सेक्टर-37 से बॉटनिकल और चरखा गोलचक्कर से कालिंदी कुंज से निकलेगा।
महामाया फ्लाईओवर के नीचे/ कालिंदी कुंज रूट पर
परीचौक से आने वाले ट्रैफिक को चरखा गोल चक्कर से सेक्टर-94 होते हुए सेक्टर-37, डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर की ओर भेज दिया जाएगा।
सेक्टर 37 से कालिंदी कुंज जाने वाले ट्रैफिक को को महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी से उतरने वाले लूप से डायवर्ट कर डीएनडी/चिल्ला से भेजा जाएगा।
सेक्टर 125, 94 और पुस्ता रोड से आने वाहनों को सेक्टर 94 गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोलचक्कर एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। यह ट्रैफिक चिल्ला और डीएनडी होकर दिल्ली जाएगा।
जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम होने की स्थिति में
परीचौक से नोएडा आने वाले ट्रैफिक को पी-3 गोल चक्कर से आईएफएस विला गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर से यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे से हिंडन कट से आगे भेजा जाएगा।
ग्रेटर नोएडा और आगरा से जाने वाले ट्रैफिक को जीरो पॉइंट से पहले हिंडन कट से सर्विस रोड पर भेजकर नॉलेज पार्क और परीचौक से भेजा जाएगा।
किसान चौक पर जाम होने की स्थिति में
शाहबेरी/ एक मूर्ति से आकर पर्थला जाने वाले वाहनों को किसान चौक से बाईं ओर बनी सर्विस रोड से बिसरख भेजा जाएगा।
पर्थला गोलचक्कर से किसान चौक की तरफ आने वाले वाहन बहलोलपुर से जाएंगे।
सूरजपुर की ओर से किसान चौक आने वाले ट्रैफिक को बिसरख गोलचक्कर से लेफ्ट कर सोरखा की तरफ निकाला जाएगा।
तिगरी गोल चक्कर से किसान चौक जाने वाले वाहन किसान चौक से पहले गौर सिटी के यू-टर्न से तिगरी जाएंगे।
