Noida-ग्रेटर नोएडा के लिए सामने आई बड़ी गुड न्यूज
Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले ढाई लाख लोगों के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) ने सेक्टर-61 से नालेज पार्क पांच (Knowledge Park Five) तक और ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक एक्वा लाइन विस्तार और बाटेनिकल गार्डन (Botanical Garden) से सेक्टर-142 तक एक्वा लिंक लाइन की परियोजना निर्माण शुरू करने को लेकर आखिरी रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur City में होली वाले दिन बवाल का वीडियो देखिए

इसके तहत प्रबंधन जल्द ही इन तीनों परियोजना का टोपोग्राफी सर्वेक्षण (Topography Survey) शुरू करने जा रहा है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीन की ऊंचाई, आकार, गहराई और स्थान की जानकारी मिल सकेगी, जिसके आधार पर परियोजना का ड्राइंग डिजाइन बनाया जाएगा। इसी ड्राइंग डिजाइन (Drawing design) को मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (MOUHA) से अनुमति ली जाएगी।
इस अनुमति के बाद एक्वा लिंक लाइन और विस्तार का निर्माण टेंडर जारी किया जाएगा। 5661.68 करोड़ रुपये की तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के 2.5 लाख से ज्यादा लोगों को सर्वाजनिक परिवहन की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
ये भी पढे़ंःMetro Station: मेट्रो स्टेशन पर बड़ा स्कैम..देखिए ये वीडियो
सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक एक्वा लिंक लाइन
नोएडा के सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन से तक एक्वा लिंक लाइन 11.56 किमी का ट्रैक बनाया जाएगा। इस कारिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को प्रदेश कैबिनेट से अनुमति भी मिल गई है, केंद्र के पास अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बाटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, प्राधिकरण प्रशासनिक भवन सेक्टर-97, सेक्टर-108, सेक्टर-93, सेक्टर-105, पंचशील बालक इंटर कालेज स्टेशन बनाए जाएंगे। कारिडोर का लास्ट स्टेशन सेक्टर-142 होगा जो पहले ही बन गया है। सबसे पहले इस रूट की अनुमति मिलने की संभावना है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस रूट की कुल लंबाई : 11:56 किमी
यात्री संख्या : लगभग 1.25 लाख
निर्माण लागत : 2254.35 करोड़
सेक्टर-61 से नॉलेज पार्क पांच तक एक्वा लाइन विस्तार
इसके साथ ही सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन (Sector-61 Metro Station) से ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क-पांच तक ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए एक्वा मेट्रो रूट का विस्तार किया जाएगा। रूट पर 11 स्टेशन सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-122, सेक्टर-123, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-3 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इकोटेक, सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 ग्रेटर नोएडा, नालेज पार्क-पांच ग्रेटर नोएडा शामिल है। इन सभी स्टेशनों को बनाने में 394 करोड़ रुपये भारत सरकार और 394 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार की तरफ से खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की तरफ से 40 प्रतिशत धनराशि नोएडा और 60 प्रतिशत धनराशि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत की जाएगी।
इस रूट की लंबाई : 17.435 किमी
यात्री संख्या : करीब 1.25 लाख
निर्माण लागत : 2991 करोड़ रुपये
प्रथम फेज : 2197 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक एक्वा लाइन विस्तार
एक्वा मेट्रो की मौजूदा लाइन को डिपो स्टेशन तक गई है। यहां से 2.6 किलोमीटर आगे बोड़ाकी तक लाइन का विस्तार होना है। इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को यूपी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मेट्रो रूट के इस विस्तार पर लगभग 416:34 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें 2 नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे, डिपो स्टेशन पहले से ही मौजूद है।
कितनी होगी रूट की लंबाई : 2.6 किमी
यात्री संख्या : 40 हजार
निर्माण लागत : 416:34 करोड़ रुपये
महेंद्र प्रसाद, कार्यकारी निदेशक, नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने कहा कि सर्वेक्षण के जरिये यह पता किया जाएगा कि जिस रास्ते तीनों परियोजना काे तैयार किया जाना है, उस पर जमीन की स्थिति किस प्रकार की, जिससे परियोजना आधारभूत ढ़ांचा तैयार करने में सहूलियत मिल सके।
