Trade Fair 2023: जानिए इस साल यहां क्या है घूमने लायक?

दिल्ली NCR

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Trade Fair 2023:
प्रगति मैदान में चल रहे 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (Indian International Trade Fair) में कई स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नया हुनर सीखने और सिखाने के साथ पुराने तरीकों को नए रूप में पेश करने का अंदाज लोगों (People) को पसंद आ रहा है। 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड में भारत (India) के अलावा 13 अन्य देशों ने इसमें हिस्सा लिया है। हर साल की तरह इस बार भी यहां पर देश-विदेश (Country And Abroad) के कई स्टॉल्स देखने को मिलेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः दिल्ली सरकार में असिस्टेंट टीचर समेत कई जगहों पर भर्ती..जल्दी करें

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः गुड न्यूज़..Delhi-NCR से हटा ग्रैप-4..जानिए क्या खुला..क्या अभी भी बंद?

मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखें

ट्रेड फेयर में पहली बार मिट्टी के बर्तन (Clay Utensils) बनाने की कला सिखाई जा रही है। हॉल नंबर 3 ग्राउंड फ्लोर में खादी इंडिया के पविलियन के स्टॉल में रखे चाक पर मिट्टी से दीये और बर्तन बनाना सिखाया जा रहा है। स्टॉल चला रहे लोग चाक पर घूमती मिट्टी के ढेले में हाथ लगाते ही खुशी से झूम (Jumping With Joy) उठते हैं। यहां पर सबसे पहले दीया बनाना सिखाया जा रहा है। उसमें हाथ और उंगलियों के एंगल पर फोकस करना होता है। मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए उंगलियों की भूमिका प्रमुख होती है।

Pic Social Media

देखिए ओडिशा पविलियन में अहिंसक रेशम

हॉल नंबर 2 फर्स्ट फ्लोर में ओडिशा पविलियन में अहिंसक रेशम (Nonviolent Silk) लोगों का ध्यान खींच रहा है। रेशम के लिए कोकून कीड़े का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन इस पविलियन में हिंसक हुए बगैर रेशम निकालने की कला दिखाई जा रही है। ओडिशा पविलियन (Odisha Pavilion) के बीच में रखी बड़ी नाव में कोकून से बिना हिंसक हुए रेशम बनाया जा रहा है। इस कला के बारे में सत्यवान ने बताया कि इस तरह से बना रेशम थोड़ा महंगा जरूर है। लेकिन इस कला को अब भुला दिया जाने लगा है।

Pic Social Media

ओनिक्स पत्थर का 5 लाख का गमला

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पाए जाने वाले ओनिक्स पत्थर (Onyx Stone) से बनी मूर्तियां, बर्तन और गमले भी हॉल नंबर 4 ग्राउंड फ्लोर में अफगानिस्तान पविलियन में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। यहां ओनिक्स पत्थर से बनी दिलचस्प चीजें हैं। जिनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक है। कारीगर (Artisan) शौकत अली ने बताया कि ओनिक्स में कलर करने की जरूरत नहीं होती। ट्रेड फेयर में 5 फुट के ओनिक्स गमले की कीमत 5 लाख रुपये है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi