Aaj Ka Rashifal: 17 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी है, जिसके स्वामी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी हैं। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि से होगा। ऐसे में आज सुनफा योग बनेगा। जबकि सूर्य का गोचर तुला राशि में होने जा रहा है जिससे सूर्य, बुध और मंगल के बीच त्रिग्रह योग बनेगा।
ये भी पढ़ें: क्या 2029 में भी PM बनेंगे मोदी, योग क्या कह रहे हैे ?

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
मेष (Aries) आज का दिन मेष राशि के जातकों को तीन गुना लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी राशि सातवें भाव में त्रिग्रह योग का बनना आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ दिला सकता है। दिन के दूसरे भाग में आपके अकाउंट में धन का आगमन हो सकता है। आपको आज के दिन भाग्य किसी अपरिचित से भी लाभ दिला सकता है। आपकी कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी होने वाली है जिससे आपको प्रसन्नता होगी। किसी से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा जबकि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सपोर्ट से आपका मनोबल बढेगा। वैवाहिक जीवन में आपकी खुशियां बनी रहेंगी। आपको आज किसी मित्र से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है।
वृषभ (Taurus) लंबे समय से बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा. आप आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए नियंत्रण जरूरी है. बच्चे खेल-कूद और बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे. गैरजरूरी बातों में समय न गवाएं, वरना महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग कठिन परिस्थितियों में राहत देगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा. कुछ लेन-देन के मामलों में आप किसी तरह के धोखे का शिकार हो सकते हैं, इसलिए आज के दिन आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी
मिथुन (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कला और साहित्य की तरफ रूझान बढ़ेगा. आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे. आपको कार्यस्थल पर अपनी मेहनत की फल मिलेगा. धन लाभ के अच्छी संभावना है. कुछ नया करने के विचार आज के दिन आपके मन में आएगा. किसी दूसरे की बातों में आकर बहकावे में नहीं आना है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है. इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन रहा है जिसमें आपको वाहन आदि बहुत ही संभलकर चलाना होगा.
कर्क (Cancer) सूर्य ग्रह का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। इस भाव में बैठे सूर्य आपके परिवारिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं। इस दौरान माता-पिता के साथ कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, संचित धन को खर्च करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर ही रहेंगे तो अच्छा होगा, अन्यथा गलत आरोप आप पर लग सकते हैं। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करें।
सिंह (Leo) सिंह राशि वालों को आज उनका भाग्य भरपूर साथ देगा. आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं. दिन आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा. धन संबंधी मामलों में बहुत सी सावधानी से निर्णय लेना होगा. जो लोग जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में जुड़े हुए हैं उनको आज के दिन अच्छी डील मिल सकती है. करियर-कारोबार में दिन सामान्य रहेगा. करियर-कारोबार में दिन सामान्य रहेगा. लेकिन काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी. परिवार के हर एक सदस्यों का साथ आपको मिलेगा.
कन्या (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी. वहीं आर्थिक मामलों में आपको आज के दिन सावधानी जरूरी है. परिवार में कुछ मतभेद पनप सकते हैं जिससे मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपको संयम के साथ काम लेना होगा. आपके सामने कोई बड़ा खर्चा आज आ सकता है. संपर्कों का लाभ मिलेगा . रुका हुआ काम और धन दोनों ही आज के दिन प्राप्त होगा. जो लोग बेरोजगार हैं आज के दिन नौकरी मिलने के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. प्रेम जीवन में साथी की तलाश पूरी होगी और किसी तरह की रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं.
तुला (Libra) तुला राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होने वाला है। आज आपकी राशि में तीन ग्रहों का संयोग होना बहुत ही शुभ रहेगा। आपको एक एक नहीं चारों दिशा से लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपकी अच्छा मुनाफा दिलाएगा। तुला राशि के जातक आज कोई नया काम शुरू कर सकते है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रॉपर्टी के काम में भी आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में आपको लाभ का मौका मिलेगा। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सपोर्ट मिलेगा। आपके सितारे बताते हें कि आपको किसी भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति भी होगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान सुख का भी संयोग बना है।
वृश्चिक (Scorpio) सूर्य ग्रह आपके द्वादश भाव में संचार करेंगे, यह भाव व्यय का कहा जाता है। इस भाव में सूर्य के होने से आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। न चाहते हुए भी कई स्थितियों में पैसों का व्यय होगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें खासकर आंखों पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक स्तर पर वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो मान-सम्मान में कमी आ सकती है। करियर के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद भी आशातीत सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए, सफल अवश्य होंगे। उपाय के तौर पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपको करना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius) नौकरी व्यवसाय- अच्छी स्थिति बनाए रखेंगे. लाभ बेहतर बने रहेंगे. संतुलन सामंजस्य पर जोर बढ़ाएंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. कामकाज आकर्षक रहेगा. साझा गतिविधियों पर जोर देंगे. सक्रियता में वृद्धि होगी. आपकी झुंझलाहट आज धीरे-धीरे खत्म होगी और मन को शांति मिलेगी. धन हानि या चोरी की संभावना है, इसलिए सावधान रहें. परिवार के साथ सुकून भरा दिन बिताएंगे. जीवनसाथी से तकरार संभव है, इसलिए संवाद में मधुरता रखें. जीवनसाथी कोई सुंदर उपहार दे सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा.
मकर (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. बस आपको धैर्य के साथ काम लेना होगा. आज के दिन आपको किसी काम में मान-सम्मान की प्राप्त हो सकती है. प्रेम जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. नए-नए तरह के अवसर आपके सामने आ सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई मामला आज के दिन आपके पक्ष में आ सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में नए तरह की चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है. आज के दिन रिश्तों में मधुरता रहेगी. परिवार संग मिल बैठकर खुशियों को मनाने का अवसर आपको मिल सकता है.
कुंभ (Aquarius) महत्वपूर्ण कारोबारी गतिविधियों में लापरवाही व ढिलाई न दिखाएं. साझीदारी के विषयों में शुभता सुगमता बढ़ेगी. स्थायित्व के मामले पक्ष में बनेंग. कामकाज में सहभागिता और हितवृद्धि बनी रहेगी. आवश्यक कार्यों वक्त पर पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. टीम वर्क पर जोर रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी. नेतृत्व क्षमता संवार पाएगा. साथी समकक्ष सहयोगी होंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी. साख सम्मान बना रहेगा.
मीन (Pisces) सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा जिसके चलते आपका तनाव बढ़ सकता है। भविष्य को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने की बजाय इस दौरान आपको कर्म पर ध्यान देना चाहिए। इस राशि के कुछ लोग नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन आपको बिना सलाह के आगे बढ़ने से बचना चाहिए। धन के मामलों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। निवेश करने वाले हैं तो किसी अनुभवी से बात जरूर करें। उपाय के तौर पर मीन राशि वालों को सुबह के समय सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
