18 July 2023 ka Rashifal..पढ़िए क्या कहती है आपकी राशि ?

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

18 जुलाई.. आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि((Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. यदि आपने बैंक में बचत की योजनाओ मे कुछ धन लगाया हुआ है, तो उससे आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा.कानूनी विवाद में फंसे हुए मामले आज आसानी से हल हो जाएंगे.  आप धार्मिक कार्यक्रमों में  व्यस्त रह सकते हैं.आप किसी मंदिर में हवन या कीर्तन का आयोजन भी कर सकते हैं.जिसमे आपके सभी सगे संबंधियों का आगमन भी होगा.आप सामाजिक कार्यों में भी व्यस्त रह सकते हैं.

वृष राशि (Tauras) वृषभ राशि के लिए आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रह सकता है। स्वास्थ्य आपका नरम रह सकता है। शत्रु और विरोधी आज आपके सक्रिय रहेंगे इनसे आपका विवाद भी हो सकती है। किसी के हस्तक्षेप करने से मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज दूसरे लोगों के सहयोग की आवश्यकता अधिक रहेगी, इसलिए व्यर्थ के बयान देने से बचें। 

मिथुन राशि (Gemini)   आज आपका दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। विद्यार्थियों को आज पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। दांपत्य रिश्ते में हो रही नोक-झोंक आज दूर होगी, आज आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से बचना चाहिए। आज परिवार में कोई खुशखबरी मिलने के संकेत है।

कर्क राशि (Cancer)  व्यवसायी और पेशेवर उच्च-मूल्य वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्थानीय बाजार का सर्वेक्षण करने पर विचार कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अत्यधिक सहयोगी और सहायक होगा, हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहने के लिए तैयार रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज आप फिट और अच्छा महसूस करेंगे। महिला भाग्य आपका साथ देगी, जिससे आपको धन लाभ होगा।
 सिंह राशि (Leo)  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। राशि के जातक अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वैसे आपके रहस्यमय स्वभाव से घर के लोग परेशान भी हो सकते हैं। एक पल में स्नेह लेकिन अगले ही पल क्रोध, परिवार के सदस्यों से मतभेद भी करवा सकता है। 

कन्या राशि((Virgo)   कन्या राशि के लिए आज का दिन विभिन्न प्रकार के उलझनों से भरा रहेगा। पूर्व में किसी से किया हुआ वादा पूरा न कर पाने के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। आज आप जो भी सोचेंगे या निर्णय लेंगे, परिणाम उसके विपरीत हो सकता है इसलिए आज का दिन आपको संयम से बिताना चाहिए। 

तुला राशि (Libra) आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी का एहसास होगा। आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बनाएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियों को बेहतर समझेंगे। आज ऑफिस में दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज आपके दोस्त अपने किसी कार्य को पूरा करने में आपकी मदद लेंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, सलाह है कि कामकाज में अनावश्यक किसी पर दबाव बनाने से बचें। लेकिन आज किसी पुराने मामले या विवाद के सुलझने से राहत मिलेगी। कार्य व्यवसाय में बुद्धिमता एवं व्यावहारिकता से लाभ होगा। लेखन या अध्यापन से जुड़े लोग कई दिनों से अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ और प्रतिफल न मिलने से दुखी होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)-   धनु राशि के लोग धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे और अपने गुरुओं से समर्थन प्राप्त करेंगे। व्यापार और वाणिज्य से जुड़े लोगों को इस अवधि में काफी लाभ होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा कोई विवाद शांति से सुलझ सकता है। वाहन या संपत्ति में निवेश करने का भी यह अच्छा समय है। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान आपके घर में शुभ समारोह हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)-  आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया में रूचि लेने वाले लोग आज किसी पोस्ट पर ज्यादा लाइक व कमेन्ट पाएंगे। आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखने की जरूरत है। आज परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे। 

कुंभ राशि (Aquarius)   मंगल का यह गोचर अत्यधिक अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। करियर में उन्नति की उम्मीद की जा सकती है, संभावित पदोन्नति और विरोधियों पर जीत की उम्मीद की जा सकती है। नवम भाव में मंगल की उपस्थिति सौभाग्य का संकेत देती है। इस अवधि में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।कामकाज से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं

मीन राशि(Pisces)    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बीते कुछ दिनों की तुलना में अच्छा बीतेगा। आज आप जो भी कार्य करना शुरू करेंगे, परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल हो जाएंगी, लेकिन स्वभाव में आलस्य के कारण कुछ कमी रहेगी। नौकरी व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा। 

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-july 2023 rashifal-18 July rashifal-18 July 2023 ka rashifal-rashifal 18 July 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)