हिंदुस्तान टू अमर उजाला..युवा पत्रकार का नया सफर

TV

हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) में अपनी पारी को विराम देकर काव्या मिश्रा ने नई मंजिल तलाश ली है। काव्या मिश्रा ने मीडिया में अपने सफर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) की डिजिटल विंग से की है। यहां भी उन्होंने बतौर कंटेंट क्रिएटर जॉइन किया है। इसके पहले काव्या हिंदुस्तान में करीब एक साल से नोएडा में बतौर कंटेंट क्रिएटर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

बता दें कि ‘हिन्दुस्तान’ जॉइन करने से पहले काव्या मिश्रा ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) के नोएडा ऑफिस में करीब चार साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

मूल रूप से एटा (उत्तर प्रदेश) की रहने वालीं काव्या मिश्रा ने आगरा स्थित डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया’ (IIMM) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

काव्या मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘इंडिया न्यूज’, ‘Advent Public Relations’, ‘पार्लियामेंट्री मैगजीन’ और ’हिंदी खबर’ में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से काव्या मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Kavya Mishra, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism