Job opportunity for talented journalists in Prabhat Khabar

Prabhat Khabar: प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए पत्रकारों की जरुरत

TV जॉब्स
Spread the love

Prabhat Khabar: देश के प्रमुख अखबारों में शुमार प्रभात खबर को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए पत्रकारों की जरुरत है। ये भर्ती पटना, रांची, भागलपुर और मुजफ्फरपुर के लिए निकाली गई है।  इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Media Breaking: आ रहा है एक और नेशनल हिंदी न्यूज चैनल, भर्ती शुरू

जारी सूचना के मुताबिक प्रभात खबर डिजिटल ऐसे ऊर्जावान पत्रकारों की तलाश में है, जो खबरों की गहराई को समझते हों और कैमरे के सामने भी बेबाकी से अपनी बात रख सकें। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती रांची, पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में की जा सकती है।

 पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पत्रकारिता की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग में अच्छी गति और हिंदी, अंग्रेजी व स्थानीय भाषाओं पर पकड़ होना जरूरी बताया गया है। उम्मीदवारों को बिहार की राजनीति, समाज और भूगोल की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही कैमरे के सामने सहजता और नए प्रयोगों (इनोवेशन) के प्रति उत्साह भी अपेक्षित है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है।

प्रभात खबर की ओर से कहा गया है कि जो युवा खबरों की परतें खोलने और उन्हें प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का जज्बा रखते हैं, वे दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।