Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 13 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में 13 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें सबसे बड़ा निर्णय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar Housing Scheme) के तहत सहयोग राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का लिया गया। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य में वृद्धि करने की स्वीकृति भी दी गई। इससे योजना के लाभुकों को बड़ी राहत मिलेगी और आवास योजना के उद्देश्यों को और मजबूती मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…
इन 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी
सिंचाई योजना को मिली बड़ी स्वीकृति
रांची जिले के मांडर और चान्हो प्रखंड के आंशिक क्षेत्रों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 236.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस योजना से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
घाटशिला उपचुनाव के संचालन के लिए राशि स्वीकृत
घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के संचालन हेतु 7.84 करोड़ रुपये झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम के रूप में प्राप्त करने और निकासी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।
हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को राहत
राज्य की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड आवास बोर्ड द्वारा आवंटित भूखंड के निबंधन पर मुद्रांक और निबंधन शुल्क से मुक्त किया गया है। यह निर्णय राज्य सरकार की खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दुमका जिले को सड़क विकास की सौगात
दुमका जिले के बरमसिया पीडब्ल्यूडी रोड से शहरघाटी रोड (8.13 किमी) तक चौड़ीकरण और मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण कार्य के लिए 44.93 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा करमाटांड से भोगतानडीह (7.775 किमी) सड़क परियोजना को भी मंजूरी मिली है। इस कार्य के लिए 35.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में राहत
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह राशि IAP क्षेत्र के लिए 1.30 लाख रुपये और Non-IAP क्षेत्र के लिए 1.20 लाख रुपये थी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य में वृद्धि की भी मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से हजारों गरीब परिवारों को पक्का घर बनाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: घाटशिला उपचुनाव को लेकर झामुमो ने कसी कमर, CM हेमंत और MLA कल्पना करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार
उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों के लिए पेंशन पुनरीक्षण
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 01.01.2016 से पहले सेवानिवृत्त या मृत शिक्षकों के पेंशन और पारिवारिक पेंशन के पुनरीक्षण को स्वीकृति दी गई है।
VIP/VVIP उड़ान सेवा को विस्तार
राज्य के VIP/VVIP सरकारी उड़ान कार्यक्रम के लिए उपयोग किए जा रहे 2+5 सीटर ट्विन इंजन बेल-429 हेलीकॉप्टर की सेवा को समान दरों और शर्तों पर 6 माह के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।
झारखंड राज्य बहुद्देशीय कर्मी नियमावली-2025 को स्वीकृति
राज्य में झारखंड राज्य बहुद्देशीय कर्मी (Multi Purpose Staff) संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2025 को गठन की स्वीकृति दी गई है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा और बहुद्देशीय कर्मियों की सेवा शर्तें स्पष्ट होंगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand के 48 मजदूर ट्यूनीशिया में फंसे, CM हेमंत ने लिया संज्ञान- कहा, ‘हर प्रवासी भाई सुरक्षित लौटेगा’
अन्य अहम स्वीकृतियां
- Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025 के गठन को स्वीकृति दी गई।
- डॉ. रंजीत प्रसाद (तत्कालीन अधीक्षक, ईटकी आरोग्यशाला) के अपील अभ्यावेदन पर निर्णय की स्वीकृति दी गई।
- झारखंड उच्च न्यायालय में दायर W.P.(S) No. 6611/2018 (बिनोद लकड़ा बनाम झारखंड राज्य) मामले में याचिकाकर्ताओं को ग्रेन गोला चौकीदार से प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक पद पर प्रोन्नति के फलस्वरूप वेतनमान संशोधन (G.P. 1900 से 2400) की स्वीकृति दी गई।
- षष्ठम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मानसून) सत्र (1 से 4 अगस्त और 22 से 28 अगस्त 2025) के सत्रावसान की मंजूरी दी गई।
