Punjab

Punjab: दूध से आइसक्रीम तक सब कुछ सस्ता, CM Mann ने दिया पंजाब को राहत का तोहफा

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: सीएम ने कहा कि यह कदम न केवल उपभोक्ताओं को राहत देगा, बल्कि राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेगा।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आम जनता को राहत देते हुए वेरका के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों (Dairy Products) की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। यह उपभोक्ता हितैषी कदम पंजाब के लोगों के लिए वित्तीय बोझ को कम करने और सहकारी डेयरी मॉडल को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। यह नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

वेरका उत्पादों की कीमतों में भारी कमी

आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि वेरका, जो पंजाब की मिल्कफेड सहकारी संस्था का एक भरोसेमंद ब्रांड है, उन्होंने ने अपने लोकप्रिय दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी करने का फैसला किया है। संशोधित कीमतें भारत सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप हैं, जिसमें आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। सीएम ने कहा कि यह कदम न केवल उपभोक्ताओं को राहत देगा, बल्कि राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन उत्पादों की कीमतों में हुई कटौती

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने नई कीमतों की जानकारी देते हुए कहा कि वेरका घी की कीमत में 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम की कमी की गई है। टेबल बटर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, अनसाल्टेड बटर 35 रुपये प्रति किलोग्राम, प्रोसेस्ड पनीर 20 रुपये प्रति किलोग्राम और यू.एच.टी. दूध (स्टैंडर्ड, टोंड और डबल टोंड) 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। इसके अलावा, आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर और पनीर की कीमत में 15 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान की ओर से आढ़तियों की मांगों को भारत सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का भरोसा

जनता और किसानों को होगा दोहरा लाभ

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि कीमतों में यह कटौती उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी और दुग्ध उत्पादों की पहुंच को बढ़ाएगी। इससे मांग और बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे कर वसूली में भी इजाफा होगा। यह कदम राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ गुणवत्ता और अनुपालन के मानकों को सुनिश्चित करेगा। सीएम ने जोर देकर कहा कि यह पहल महंगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए जरूरी राहत प्रदान करेगी और संगठित डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देकर किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करेगी।