Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर 70 सालों के बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, घर में आएगी समृद्धि

Trending Vastu-homes

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर दान और स्नान करना बहुत ही ज्यादा खास और शुभ माना जाता है। इस बार Makar Sankranti 15 जनवरी को मनाई जानी है। खास बात तो ये भी है इस बार की मकर संक्रांति के अवसर में अद्भुत संयोग बन रहा है। जो न आपके जीवन सुख समृद्धि लेकर के आएगी। दरअसल, मकर संक्रांति पर इस बार रवि और वारियान योग के साथ सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है।

धार्मिक ग्रंथों का ज्ञात रखने वाले विशेषज्ञों का ये कहना है कि करीब 7 दशकों के बाद मकर संक्रांति पर वरियान योग बन रहा है। इन सब के अलावा सोमवार का दिन भी 5 सालों के बाद आ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति पर गंगा से स्नान करने से और दान करने के साथ भगवान सूर्य की पूजा के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती के पूजन का भी विधान है। ऐसे में वरियान योग और सोमवार का दिन इसे समृद्धि का दिन बना रहा है।

किनकी करनी चाहिए पूजा अर्चना

इस दिन यदि आप गंगा स्नान के साथ सूर्य देव की पूजा और शंकर पार्वती की आराधना करेंगे तो न केवल आपको आरोग्यता का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि भगवान शिव और देवी पार्वती के जीवन को समृद्धि भी मिलेगी। इसके अलावा आपको यश भी प्राप्त होगा।

किन किन चीजों का करना चाहिए मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) के दिन दान

मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद आपको काले कंबल और तिल के लड्डुओं का दान करना चाहिए। गुड़ का दान करने से पितरों का आशीर्वाद सदैव आपके उपर बना रहता है। इसके अलावा पापों का भी नाश हो जाएगा।