These diseases come in rain

बारिश में इन बीमारियों की दस्तक..ध्यान नहीं देंगे पड़ेंगे बीमार

Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Monsoon Diseases: मानसून में बड़े और बच्चे सभी की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है। खान-पान में जरा सी लापरवाही बरतने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। बारिश (Rain) में कई तरह के इंफेक्शन (Infection) होने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के इस मौसम में खराब पानी, मच्छर और हवा से सारी बीमारियां पैदा होती है। इसलिए इन बीमारियों (Diseases) से बचना सबसे जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं इन बीमारियों के लक्षण कैसे पहचाने और इससे बचने के क्या उपाय हैं…
ये भी पढ़ेः इन लोगों को Swimming से दूर रहना चाहिए..जानिए क्यों?

Pic Social Media

Monsoon Diseases: चिलचिलाती गर्मी से राहत देने वाली बरसात (Rain) अब होने लगी है। देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक से मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन ये बारिश राहत के साथ ही कई बीमारियां अपने साथ लेकर आती है। इस मौसम में कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। कुछ बीमारियां तो ऐसी भी हैं, जिनका समय पर इलाज न हो तो जान भी जा सकता है।

Monsoon Diseases: बारिश के इस मौसम में खराब पानी, मच्छर और हवा से सारी बीमारियां पैदा होती है। जिससे एयर बोर्न, मॉस्किटो बोर्न, वाटर बोर्न डिजीज पैदा होती हैं। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मच्छरों से फैलने वाली बीमारी बढ़ती हैं। वहीं दूषित पानी और डायरिया, पीलिया और टाइफाइड होने का खतरा रहता है। वहीं सांस से जुड़ी बीमारी अस्थमा और सर्दी जुकाम भी परेशान करते हैं।

बारिश में क्यों बढ़ती हैं बीमारियां?

Monsoon Diseases: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बरसात के मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है। इस वजह से बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल मौसम (Favorable Weather) मिल जाता है, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का जोखिम इस मौसम में ज्यादा रहता है, जिसकी चपेट में बच्चे और बुजुर्ग सबसे जल्दी आते हैं।

Pic Social Media

मानसून में सारी बीमारियों के पीछे ये हैं कारण

मच्छर से फैलने वाली बीमारी

Monsoon Diseases: मानसून में मच्छरों (Mosquitoes) का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगता है। गंदगी और जगह-जगह पानी भरने से मच्छर पनपने लगते हैं जो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को फैलाते हैं। मच्छरों के काटने से जीका वायरस, जापानी इंसेफेलाइटिस, पीला बुखार और वेस्ट नाइल वायरस जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती है। इसलिए बारिश में मच्छरों से खास बचाव करें।

खराब पानी से होने वाली बीमारी

Monsoon Diseases: मानसून में दूषित पानी पीने और खराब खाना खाने से भी कई खतरनाक बीमारियां (Many Dangerous Diseases) हो सकती है। जिसमें डायरिया सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी है। बारिश में एंटेरिक फीवर, हैजा, वायरल हेपेटाइटिस और डायरिया जैसी बीमारियां गंदे पानी के कारण होती हैं। ये बीमारियां भारत में हर साल हजारों लोगों की मौत का कारण बनती हैं। इसके लिए जरूरी है कि साफ और उबला हुआ पानी पिएं और ताजा घर का बना खाना खाएं।

ये भी पढ़ेः Health Tips: ये बीज खाइए..कब्ज को कहिए गुडबाय

Pic Social Media

दूषित हवा से होने वाली बीमारी

Monsoon Diseases: मानसून के दिनों में तापमान अचानक कम ज्यादा होता है। मौसम में ज्यादा नमी के कारण रेस्पिरेटरी सिस्टम भी प्रभावित होता है। इस मौसम में सांस के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। अस्थमा के मरीज, एलर्जी से परेशान लोगों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। वहीं सर्दी जुकाम की समस्या ज्यादा हो सकती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजें और ताजा खाना शामिल करें।

बारिश में इन बीमारियों का खतरा ज्यादा

Monsoon Diseases: डॉक्टरों के मुताबिक, बारिश के मौसम में डायरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। टाइफाइड और डायरिया खराब खाने-पीने से होता है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या भी रहती है। कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं। इस मौसम में फ्लू का खतरा भी ज्यादा रहता है।

Pic Social Media

बरसात में सबसे खतरनाक है डेंगू-मलेरिया

Monsoon Diseases: बरसात में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का रहता है। दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलती हैं। इस मौसम में पानी जमा हो जाता है, जिनमें मच्छर पैदा होते हैं। इनके काटने से ही डेंगू और मलेरिया बढ़ता है। अगर इसका समय पर इलाज न कराया जाए तो जानलेवा भी हो सकती हैं।

बारिश में सबसे ज्यादा इन लोगों को खतरा

Monsoon Diseases: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मानसून आते ही जिन बीमारियों का खतरा बढ़ता है, उनकी चपेट में सबसे जल्दी और तेजी से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आते हैं। ऐसे लोगों पर वायरस और बैक्टीरिया आसानी से अटैक कर सकते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी रखनी चाहिए।

बारिश वाली बीमारियों से कैसे बचें?

  • मच्छरों के पनपने से रोकें, घर के आसपास या छत पर पानी न जमा होने दें।
  • खानपान का खास ख्याल रखें, बाहर का खाना छोड़ें।
  • साफ और उबला पानी ही पिएं।
  • साफ-सफाई को लेकर लापरवाही न करें।
  • समय-समय पर हाथों को धोते रहें।